---Advertisement---

MP News: मध्‍य प्रदेश में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, ‘मामा’ शिवराज हुए मेहरबान; सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को इतने फीसदी आरक्षण

MP News: एमपी में 'लाड़ली बहनों' को खुश करने में जुटे 'मामा' शिवराज, महिलाओं के लिए बढ़ाया इतना प्रतिशत आरक्षण

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 4:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में अब कुछ महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसीलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले एक बड़ा दाव चला है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए अब आरक्षण की बढ़ोतरी कर दी गई है।

महिलाओं आरक्षण में की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ‘मामा’ यानी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा दाव चला है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वृद्धि कर दी है। राज्य में अब महिलाओं को 35 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह फैसला उसे समय लिया है जब हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीस की आरक्षण देने का कानून बनाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस पर इसको लेकर एलान किया था। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण में वृद्धि की जाएगी। सामान्य प्रशासन ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि राज्य में अभी तक महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाता था। लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी करती गई है। वन विभाग को छोड़कर राज्य के अधीन जितने भी नौकरियां हैं उनमें सीधी भर्ती के पदों पर 35 फ़ीसदी की महिलाओं के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है।

लाड़ली बहनों को खुश करने में जुटे शिवराज

जैसा कि सभी को मालूम है कि इस साल के अंत में यानी कि नवंबर के महीने में मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। करीब दो दशक से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को एंटी इनकंबेसी फैक्टर की चिंता सता रही है। ऐसे में एक तरफ जहां पार्टी टिकट बंटवारे में बड़े फैसले करते हुए दिग्गजों को मैदान में उतार रही है। तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले शिवराज सिंह हर दिन कोई बड़ी घोषणा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश का खुद को मामा कहने वाले शिवराज सिंह इन दोनों महिलाओं को खुश करने की कोशिश में लगे हुए हैं। राज्य में कुल 2 करोड़ 62 लाख महिला वोटर्स हैं यानी की कुल मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी 49 फ़ीसदी है। शिवराज सिंह चौहान ने आरक्षण से पहले ‘लाड़ली बहना’ योजना की शुरुआत की, जिसके जरिए महिलाओं के अकाउंट में 1000 रुपए की रकम डाली जाती है। इसके साथ ही ‘मामा’ ने आने वाले दिनों में इस रकम को 3000 रुपयों तक ले जाने का महिलाओं से वादा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Leave a Comment