---Advertisement---

‘प्रचार के भूख में नादानी कर रहे..,’ BJP द्वारा घर-घर सिंदूर पहुंचाने की खबरों के बीच भड़के Pappu Yadav, PM Modi को दी अहम सलाह

पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने बीजेपी द्वारा घर-घर सिंदूर पहुंचाए जाने की खबरों के बीच पीएम मोदी को खास सलाह दी है। पप्पू यादव ने कहा है कि "सर आप सिंदूर का महत्व शायद नहीं जानते हैं, इसलिए प्रचार के भूख में यह नादानी कर रहे हैं।"

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 2:54 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: घर-घर सिंदूर पहुंचाने वाली खबरें सुर्खियां क्या बनाने लगीं कि विपक्षी नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया का दौर तेज हो गया है। इसी फेहरिस्त में सांसद पप्पू यादव ने सीधे तौर पर पीएम मोदी को ही निशाने पर ले लिया है। बीजेपी के इस अभियान से पहले ही पूर्णिया सांसद ने इसे प्रचार की भूख तक बता दिया है। Pappu Yadav ने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा है ये सिंदूर का महत्व शायद नहीं जानते हैं, इसलिए प्रचार के भूख में यह नादानी कर रहे हैं। इसके अलावा भी पूर्णिया सांसद द्वारा कुछ ऐसी बातें कही गई हैं जो सीधे तौर पर सुझाव के रूप में PM Modi को दी जा रही हैं। आइए हम आपको पूरे प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं।

BJP द्वारा घर-घर सिंदूर पहुंचाने की खबरों के बीच भड़के Pappu Yadav!

पूर्णिया सांसद के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मोदी जी, सुने आपकी पार्टी देश की मां, बहन, बेटियों को सिंदूर दान करने वाली है। सर आप सिंदूर का महत्व शायद नहीं जानते हैं, इसलिए प्रचार के भूख में यह नादानी कर रहे हैं। मां, बहन, बेटी अपने सुहाग के नाम सिंदूर लगाती हैं। वह आपके, BJP के या, योगी जी के नाम का सिंदूर नहीं लगा सकती। सिंदूर दान उनके पति करते हैं। आप लोग कैसे सिंदूर दान करने का दुःसाहस कर रहे हैं। यह तो हिंदू समाज का घोर अपमान है। सांसद Pappu Yadav द्वारा प्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी पर निशाना साधने का ये तरीका अब सुर्खियां बटोर रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद खास प्लानिंग कर रही बीजेपी

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी आगामी 9 जून से पदयात्रा करने जा रही है। इस दौरान सभी बीजेपी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे और हर दिन पदयात्रा कर लोगों तक सरकार की नीतियां पहुंचाएंगे। खबर है कि BJP इसी पदयात्रा के दौरान महिलाओं को उपहार के स्वरूप में सिंदर देगी। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर को हाईलाइट करने वाले पंफलेट भी बांटे जाएंगे। यही वजह है कि Pappu Yadav समेत तमाम विपक्षी नेता इसे ऑपरेशन सिंदूर को भुनाने का जिक्र करते हुए बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 30, 2026