---Advertisement---

‘हम अहिंसा प्रेमी हैं मगर तब तक, जब तक कोई..,’ Congress से खटपट की खबरों के बीच Shashi Tharoor का सनसनीखेज पोस्ट वायरल; देखें

मुखर अंदाज में एक बार फिर Shashi Tharoor ने अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए भारत के दुश्मनों को ललकारा है। सांसद शशि थरूर से कांग्रेस से जारी खटपट की खबरों के बीच भारत के अहिंसा प्रेमी होने का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 11:20 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक और सनसनीखेज पोस्ट वायरल है। कांग्रेस से जारी खटपट की खबरों के बीच शशि थरूर ने दुनिया को अहम संदेश दिया है। चाहें अमेरिका हो, या चीन, पाकिस्तान। Congress सांसद ने ये साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि भारत अहिंसा प्रेमी हैं मगर तब तक, जब तक कोई उसे सामने से ना छेड़े। Shashi Tharoor के कहने का आशय है कि यदि किसी ने भारत की ओर बुरी निगाह से देखा, तो फिर उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। उदाहरण स्वरूप आप पाकिस्तान को देख सकते हैं कि कैसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का काम किया था। शशि थरूर का ये सनसनीखेज पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुश्मनों को Shashi Tharoor ने खास अंदाज में ललकारा!

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर शशि थरूर ने भारत के दुश्मनों को एक बार फिर ललकारा है। कांग्रेस सांसद ने पोस्ट जारी कर लिखा है कि “सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे। जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे। जो हम से बन पड़ा, “अ वतन” हमने किया है। जो सच था, सारी दुनिया ने अब जान लिया है। समस्त सदस्यों की तरफ से मातृभूमि का और देश विदेश में हिंदुस्तान प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने कान खोल कर सुना और दिल खोल कर स्वीकार किया कि हम अहिंसा प्रेमी हैं मगर तब तक, जब तक कोई … जय हिंद!” Shashi Tharoor का ये सनसनीखेज पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

इस वायरल पोस्ट के माध्यम से दुनिया के उन देशों को संदेश दिया जा रहा है जो भारत के प्रति गलत मंसूबे रखते हैं। पाकिस्तान हो या कोई अन्य देश, भारत का लहजा अब ‘जैसे को तैसा’ वाला है। भारत का रुख स्पष्ट है कि जो जैसा बर्ताव करेगा, उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा।

सुर्खियों में कांग्रेस और शशि थरूर के बीच खटपट की खबरें!

मालूम हो कि पवन खेड़ा, उदित राज, सुप्रिया श्रीनेत समेत अन्य तमाम नेता सांकेतिक रूप से Shashi Tharoor को किसी ना किसी कारण से निशाने पर ले चुके हैं। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने शशि थरूर प्रकरण में चुप्पी साध रखी है। इसी बीच केरल से आने वाले कांग्रेस सांसद थरूर लगातार अपने अंदाज से अपने की दल को असहज कर रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस और शशि थरूर के बीच सीधे तौर पर खटपट की खबरों को लेकर तमाम रिपोर्ट्स आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि डेलिगेशन लीड करने के बाद भारत लौटकर Shashi Tharoor कैसे सामंजस्य स्थापित करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026