---Advertisement---

MS Dhoni: पूर्व भारतीय दिग्गज धोनी अब अपने गृह राज्य के लिए निभाएंगे बड़ी भूमिका, कैप्टन कूल के इस कदम को जानकर आप भी करेंगे सलाम

MS Dhoni: देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट में कई उपलब्धियां देने के बाद अब अपने गृह राज्य झारखंड के लिए खास भूमिका में नजर आएंगे। माही के इस कदम से धोनी के फैन्स काफी खुश हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 24, 2025 5:32 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: क्रिकेट के मैदान पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यानी एमएस धोनी ने कई उपलब्धियां देश को दिलाई हैं। इसी वजह से भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में माही के करोड़ों फैन्स हैं। क्रिकेट में गेंदबाजों को लंबे-लंबे छक्के मारने वाले एमएस धोनी अब अपने गृह राज्य यानी झारखंड के लिए खास काम करने जा रहे हैं। अगर आप क्रिकेट देखते हैं और आपके एमएस धोनी के बारे में पता है, तो माही की नए कदम को जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।

MS Dhoni मुफ्त में अपने होम स्टेट के लिए निभाएंगे खास भूमिका

आपने अभी तक एमएस धोनी को कई ब्रांड्स का प्रमोशन करते हुए देखा होगा। मगर अब कैप्टन कूल झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देंगे। जी हां, एमएस धोनी झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बनकर प्रदेश के पर्यटन को आगे ले जाने में राज्य सरकार की मदद करेंगे। एमएस धोनी इस कार्य के लिए कोई शुल्क वसूल नहीं करेंगे। एमएस धोनी मुफ्त में झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। इस संबंध में झारखंड पर्यटन विभाग ने कहा है कि रांची के मूल निवासी धोनी उनके आगामी पर्यटन अभियानों की मुख्य आकर्षण होंगे।

‘Times of India’ की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा, ‘एमएसडी यह काम बिना किसी शुल्क के कर रहा है; जब वह शूटिंग के लिए आएंगे तो केवल उनके आने-जाने का खर्च ही हम वहन करेंगे।’

एमएस धोनी की ब्रांड वैल्यू का झारखंड पर्यटन को मिल सकता है फायदा

अगर आप क्रिकेट देखते और समझते हैं, तो आपके लिए यह समझना आसान होगा कि आखिर MS Dhoni इतना बड़ा ब्रांड कैसे हैं। एमएस धोनी दुनिया के ऐसे एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के सभी सफेद बॉल के टूर्नामेंट का खिताब जीता है। धोनी ने साल 2007 में पहला आईसीसी टी20 वर्ल्डकप, साल 2011 में एकदिवसीय वर्ल्डकप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता है। इसके अलावा धोनी ने 90 टेस्ट मैच, 350 से अधिक वनडे मैच और 98 टी20 मुकाबले भी खेलें हैं। वहीं, साल 2025 में ही एमएस धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में स्थान दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026