---Advertisement---

Mumbai Hijab controversy: कर्नाटक के बाद अब मुंबई में हिजाब पर विवाद, छात्राओं को नहीं मिली कॉलेज में एंट्री

Mumbai Hijab controversy: जब बुर्का लगाकर मुस्लिम छात्राएं कॉलेज पहुंचीं तो उन्हें एंट्री नहीं दी गई। वे प्रदर्शन करने लगीं। जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Mumbai Hijab controversy
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Hijab controversy: भारत में एक बार फिर हिजाब पर विवाद गरमा गया है। कर्नाटक से शुरू हुई ये विवाद अब महाराष्ट्र जा पहुंचा है। टीवी-9 भारतवर्ष की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एक कॉलेज ने नकाब, हिजाब और बुरका में एंट्री पर रोक लगा दी है। जिसके बाद मुस्लिम छात्राएं कॉलेज प्रशासन के इस फैसले का विरोध कर रही हैं।

बताया जा रहा है की ये मामला बुधवार का है, जब छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची थी, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जिसके बाद छात्राओं ने इसका विरोध किया और नारेबाजी की।

हिजाब में छात्राओं को नहीं दी गई एंट्री

दरअसल, ये मामला मुंबई के चेंबुर का है। जहां के जूनियर कॉलेज में छात्राएं अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंची थी, लेकिन हिजाब में देख उन्हें कॉलेज में घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद छात्राओं और उनके परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस के दखल के बाद छात्राओं को कॉलेज में एंट्री दे दी गई। जहां एक तरफ छात्राओं का कहना है की वे हिजाब उतार कर ही क्लास अटेंड करती हैं, तो वहीं कॉलेज प्रशासन ने ड्रेस कोड का तर्क दिया है।

पहले ही कर दिया गया था सूचित

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 1 मई को पैरेंट्स-टीचर मीट बुलाई गई थी। उस दौरान सभी परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया था की कॉलेज में ड्रेस कोड का पालन किया जाएगा। छात्राएं न तो दुपट्टा रख सकती हैं और न ही नकाब, हिजाब या बुरका पहन सकती हैं। लेकिन, फिर भी कई छात्राएं हिजाब में कॉलेज पहुंच रही हैं, जो नियमों को उल्लंघन है।

ऐसे में सभी छात्राओं को फिर इस बारे में सूचित किया जाता है की कॉलेज में ड्रेस कोड का पालन किया जाए, नहीं तो दोषी छात्राओं को कॉलेज में एंट्री नहीं दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026