---Advertisement---

Mumbai News: मुंबई के पवई इलाके में BMC व पुलिस कर्मियों पर हमला, छावनी में तब्दील हुआ नगर; जानें क्यों हो रहा विरोध?

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले महानगर मुंबई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मुंबई के पवई इलाके में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर स्थानिय लोगों ने हमला कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 6, 2024 2:04 अपराह्न | Updated: जून 6, 2024 2:40 अपराह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले महानगर मुंबई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मुंबई के पवई इलाके में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर स्थानिय लोगों ने हमला कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत पवई इलाके में पहुंची थी जिस दौरान उन पर भारी पथराव किया गया।

मुंबई प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए व एहतियात के तौर पर पवई नगर को छावनी में तब्दील कर दिया है और यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि लोग अतिक्रमण को हटाने पर जमकर विरोध कर रहे हैं।

BMC व पुलिस कर्मियों पर पथराव

मुंबई के पवई इलाके में भारी हिंसा देखने को मिली है। दरअसल पवई झील एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई के लिए विख्यात उपनगर पवई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारी व पुलिस कर्मी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत पहुंचे थे।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो के अनुसार अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने पहुंची प्रशासन की टीम पर लोगों ने जम कर पथराव किया जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद प्रशासन व बीएमसी के अधिकारी खुद को बचाते नजर आए।

छावनी में तब्दील हुआ पवई इलाका

मुंबई के पवई इलाके को आनन-फानन में छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर व सुरक्षा कारणों को देखते हुए पवई के प्रभावित इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026