---Advertisement---

Mumbai News: फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट से गहराया शक! तरबूज, बिरयानी या जहर? आखिर कैसे हुई एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत? जानें

Mumbai News: मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से जुडे मामले में फॉरेंसिक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से शक और गहरा रहा है। इस मामले पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 2, 2026 12:22 अपराह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में हुई एक घटना ने सभी को चौंका दिया है। मुंबई के पायधोनी इलाके में बिरयानी पार्टी कर तरबूज खाने वाले एक परिवार के 4 लोगों की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में फॉरेंसिक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से शक और गहरा रहा है।

सवाल अभी भी वही हैं कि तरबूज, बिरयानी या जहर, आखिर किस कारण से परिजनों की मौत हुई? आइए इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही आपको बताते हैं कि फॉरेंसिक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट क्या कह रही है।

फॉरेंसिक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से गहराया शक!

मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से जुड़े मामले में गुत्थी उलझती जा रही है। फॉरेंसिक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि मृतकों के जरूरी अंग हरे रंग के हो गए थे। ये आम फ़ूड पॉइजनिंग से अलग है। इसको लेकर डॉक्टरों ने चारों को जहर दिए जाने की आशंका जताई है।

पहले ये आसार जताए जा रहे थे कि अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी और दो बच्चियों की मौत तरबूज में मिलावट की वजह से हुई होगी। हालांकि, फॉरेंसिक जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट ने मामले में शक और गहरा दिया है और तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।

आखिर कैसे हुई एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत?

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है जो फॉरेंसिक रिपोर्ट और बैक्टीरियल टेस्ट के नतीजों पर टिका है। फॉरेंसिक रिपोर्ट पूरी तरह से सामने आ जाने पर मौत की वजह पुख्ता हो सकेगी। इसके लिए विशेषज्ञों की टीमें तैनात हैं और लगातार पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी 26 अप्रैल को पायधोनी इलाके में हुई चार लोगों की मौत से जुड़े मामले को लेकर गंभीर है। दावा किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मामले की सच्चाई का पता लगाकर चारों की मौत का स्पष्ट कारण सामने लाया जा सकेगा। सबकी नजरें इस हाई प्रोफाइल केस पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026