---Advertisement---

भारत में हवालात की हवा खाएगा 26/11 Attack का मास्टरमाइंड Tahawwur Rana! तिहाड़ जेल या आर्थर रोड कारागार, कहां मिलेगी जगह? जानें

खूंखार आतंरी Tahawwur Rana के भारत प्रत्यर्पण की तैयारियां अंतिम चरण में है। जल्द ही 26/11 आतंकी हमले के इस आरोपी को भारत लाया जा सकता है। इस संदर्भ में बड़ा सवाल है कि तहव्वुर राणा को भारत में तिहाड़ जेल या आर्थर रोड जेल में से कहां जगह मिलेगी?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 9, 2025 10:46 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 9, 2025 12:14 अपराह्न

Tahawwur Rana
Follow Us
---Advertisement---

Tahawwur Rana: अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की बढ़ती सक्रियता इस बात का संकेत है कि कुछ बड़ा होने वाला है। ये बातें जिस संदर्भ में कही जा रही हैं उसके तार जुड़ते हैं मुंबई में वर्षों पहले हुए आतंकी हमले से। अब जाकर इस प्रकरण में नया मोड़ आया है और 26/11 हमला के नाम से चर्चित कांड में मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की हिरासत भारत को मिलने वाली है। अमेरिका में बैठा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जल्द भारत आ सकता है। Tahawwur Rana के प्रत्यर्पण को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केन्द्रीय गृह मंत्रालय इस मामले की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सवाल है कि भारत में तहव्वुर राणा को कहां जगह मिलेगी। क्या उसे तिहाड़ जेल भेजा जाएगा या आर्थर रोड कारागार में उसे स्थान मिलेगा? तो चलिए इस विषय पर चर्चा करते हुए सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

तिहाड़ जेल या आर्थर रोड कारागार, Tahawwur Rana को कहां मिलेगी जगह?

एक बड़ा सवाल ज़हन में उठ रहा होगा कि खूंखार आतंकी तहव्वुर राणा को भारत के किस जेल में जगह मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर कोई आधिकारिक और पुख्ता सामने नहीं आई हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अभी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से जुड़ी खबरों को अधिकारी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक Tahawwur Rana को मुंबई सेंट्रल जेल के नाम से चर्चित आर्थर रोड या फिर तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। दोनों चर्चित कारागारों के अधिकारी अलर्ट पर हैं। आर्थर रोड जेल हो या तिहाड़ जेल, चाक-चौबंद दोनों जगह बढ़ गई है। ऐसे में तहव्वुर राणा के भारत आने से कुछ समय पहले स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलेगी कि उसे किस हवालात की हवा खानी है।

अंतत: भारत में हवालात की हवा खाएगा 26/11 Attack का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा!

लंबे समय से प्रतीक्षारत तहव्वुर राणा की हिरासत भारत को मिलने वाली है। एनआईए, गृह मंत्रालय के अलावा अन्य कई विभागों के अधिकारी अमेरिका पहुंचकर तहव्वुर को भारत लाने की तैयारी में जुट गए हैं। सारी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि Tahawwur Rana को भारत लाकर 26/11 आतंकी हमले की सजा दी जाए। कितने ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने वर्ष 2008 में मुंबई में हुए इस आतंकी हमले में अपनों को खोया था। उन सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि अजमल कसाब के जैसे तहव्वुर राणा को भी सजा मिले, ताकि न्याय हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026