---Advertisement---

Nagpur Explosion : नागपुर में सोलर कंपनी में हुआ बड़ा धमाका, मौके पर 9 लोगों की हुई मौत, कई हुए घायल

Nagpur Explosion : नागपुर में सोलर कंपनी में हुआ बड़ा धमाका, मौके पर 9 लोगों की हुई मौत, कई, हुए घायल, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 17, 2023 1:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nagpur Explosion : महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ी घटना हो गई। जिसकी वजह से यह पूरा इलाका दहल गया। बता दें कि यहां पर अचानक एक सोलर कंपनी में बड़ा धमाका हुआ। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

सोलर कंपनी में हुआ बड़ा धमाका

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पर करीब सुबह 9:00 बजे एक सोलर कंपनी में अचानक बड़ा धमाका हो गया। जिसकी वजह से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 9:00 बजे हुई है। इस दौरान कंपनी में कई लोग मौजूद थे, जोकि इस घटना का शिकार बने, हादसा इतना भयानक था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सप्लोसिव पैक करने के दौरान हुआ धमाका

जानकारी के लिए बता दें कि जिस सोलर कंपनी में धमाका हुआ, वह नागपुर में अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित थी। यहां पर कई लोग काम करते थे, हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है, कि धमाका आज सुबह 9:00 बजे के आसपास हुआ। जब एक्सप्लोसिव पैक दिए जाने का कंपनी में काम चल रहा था।

जब यह घटना हुई तो कंपनी के अंदर अफरा–तफरी मच गई। वहीं इसी घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक और घायलों के परिजन कंपनी के बाहर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तो वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026