---Advertisement---

Nashik News: यौन उत्पीड़न, जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने का आरोप! निजी कंपनी में धर्मांतरण पर बड़ा खुलासा, एक्शन में पुलिस

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित एक निजी कंपनी में कथित रूप से धर्मांतरण का खेल सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर नासिक पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 10, 2026 12:50 अपराह्न

Nashik News
Follow Us
---Advertisement---

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित एक निजी कॉर्पोर्ट कंपनी में कथित धर्मांतरण से जुड़े बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। पीड़िताओं का आरोप है कि कंपनी में उनके साथ यौन उत्पीड़न होता था। इसके साथ ही उन्हें जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। नासिक में हुई इस घटना को लेकर सियासी हलचल तेज है।

सीएम देवेन्द्र फडणवीस के साथ मंत्री नितेश राणे ने घटना पर बयान जारी किया है। नासिक पुलिस भी पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर एक्शन मोड में है। पुलिस की ओर से दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, शफी शेख, आसिफ अंसारी, रजा मेमन, और शाहरुख कुरैशी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नासिक की निजी कंपनी में धर्मांतरण पर बड़ा खुलासा!

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी में कथित रूप से धर्मांतरण के खेल पर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप के मुताबिक कंपनी में कार्य करने वाले 6 पुरुष कर्मचारियों ने अपनी सहयोगी महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्हें जबरन नमाज पढ़ने पर भी मजबूर किया गया है।

पीड़िताओं में 8 महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर 6 पुरुष कर्मचारियों पर यौन शोषण व धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम को लेकर सियासी उबाल भी देखने को मिला है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

पीड़ितों की शिकायत के बाद एक्शन में नासिक पुलिस!

नासिक पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक्शन मोड में है। पुलिस की ओर से पीड़ितों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 6 आरोप नामजद हैं जिनके नाम इस प्रकार – दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस के निर्देशानुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कंपनी के एचआर प्रबंधक अश्विनी छनानी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई को गति दी जा रही है। नासिक पुलिस का साफ कहना है कि महाराष्ट्र की एकता, संप्रभुता को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि एक नजीर पेश की जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Twisha Sharma Death Case

मई 20, 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026

मई 20, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 20, 2026

Donald Trump

मई 20, 2026