---Advertisement---

Nashik News: जेल में बंद आरोपी शफी शेख की कुटाई, HR निदा खान ने किया प्रेग्नेंसी का दावा! धर्मांतरण केस में नए ट्विस्ट ने बदला खेल

Nashik News: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी शफी शेख की पिटाई जेल में उसके साथी कैदियों ने की है। आरोपी एचआर निदा खान ने बड़ा दावा करते हुए खुद के प्रेग्नेंट होने की बात कही है। ये मामले में नया पहलु है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2026 10:31 पूर्वाह्न

Nashik News
Follow Us
---Advertisement---

Nashik News: देश के विभिन्न हिस्सों में सुर्खियां बटोर रहा धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न केस में लगातार नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक नासिक जेल में बंद आरोपी शफी शेख की कुटाई उसके साथी कैदियों ने की है। इस घटनाक्रम ने कारावास के भीतर कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

इससे इतर आरोपी एचआर निदा खान ने बड़ा दावा करते हुए प्रेग्नेंट होने की बात कही है। निदा खान फिलहाल फरार है और अग्रिम जमानत के लिए उसने स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी टीसीएस में चल रहे धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही है।

जेल में बंद आरोपी शफी शेख की कुटाई ने उठाए सवाल!

टीसीएस में कार्यरत कई कर्मचारियों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर 6 पुरुष कर्मचारियों को सलाखों के पीछे धकेला गया है। इसी दौरान नासिक जेल में एक आरोपी शफी शेख के साथ हाथापाई हुई। खबरों की मानें तो नासिक रोड जेल में बंद शफी शेख को उसके साथी कैदियों ने पीट दिया।

जेल में बंद कैदी की कुटाई के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसमें कैदियों की सुरक्षा सबसे अहम है। मालूम हो कि टीसीएस की नासिक शाखा में 7 कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। इसमें 9 प्राथमिकी दर्ज हुई है और 7 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हीं आरोपियों में एक शफी शेख की नासिक जेल में पिटाई होने का दावा सामने आया है।

निदा खान ने प्रेग्नेंसी का दावा कर दाखिल की याचिका

कंपनी की एचआर एग्यक्यूटिव निदा खान इस पूरी घटनाक्रम के बाद फरार चल रही है। खबरों की मानें तो वो फिलहाल मुंबई में है। निदा खान पर पुरुष कर्मचारियों का साथ देने और पीड़ितों को जबरन इस्लामिक तौर-तरीकों को अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप हैं। एसआईटी लगातार आरोपी एचआर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

इसी दौरान निदा खान ने खुद के प्रेग्नेंट होने का दावा करते हुए राहत की मांग की है। उसने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करते हुए अपने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को आधार बनाया है। एसआईटी जांच और पुलिस कार्रवाई के बीच देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट आगे क्या रुख अपनाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 June 2026

जून 11, 2026

Rain Alert 12 June 2026

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026