---Advertisement---

Nashik News: नोएडा इंजीनियर के बाद अब नासिक में कुंए ने ली 9 की जान, एक ही परिवार के लोगों की दर्दनाक मौत का वीडियो डरा रहा

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में नोएडा की तरह ही एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर पानी से भरे कुंए में मारुति कार गिर गई। जिसमें एक ही परिवार से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Nashik News
Follow Us
---Advertisement---

Nashik News:  शुक्रवार की आधी रात को एक ही परिवार को कुंए ने निगल लिया। ये दर्दनाक घटना महाराष्ट्र के नासिक में हुई है। यहां पर एक ही परिवार के 9 लोग मारुति कार में सवार होकर घर आ रहे थे। तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मरने वालों में  6 बच्चे और 3 बड़े  शामिल हैं।  इस दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों को नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की याद आ गई है। ये घटना शिवाजीनगर में रात करीब  11 बजे घटि है। मरने वालों में सुनील दरगुडे का परिवार सामिल है। मृतक परिवार किसी समारोह से वापस आ रहा था। लेकिन अचानक से अंधेरे में ड्राईवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और मारुति एक्सएल सीधे सड़क किनारे ने पानी से भरे कुएं में जा गिरी।

Nashik News:  एक ही परिवार के 9 लोगों की कुंए में डूबने से मौत

नासिक की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।जैसे ही मामले की जानकारी प्रशासन और डिजास्टर टीम को मिली वैसे ही मदद पहुंच गई। लेकिन कार में मौजूद परिवार के नौ लोगों को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने क्रेन की सहायता से आधी रात को डेड बॉडी निकाली ।

देखें वीडियो

इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हादसे का शिकार हुई मारुति कार है।हादसे में मरने वाले  इंदौर गांव के रहने वाले थे।मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे और 6 नाबालिग बच्चों के रुप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। कुंए में गिरी गाड़ी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। खबरों की मानें तो प्रशासन रोड की हालत से लेकर कार की स्पीड जैसे कारणों की जांच में जुट गया है। इस दर्दनाक हादसे को देख लोगों ने सवाल उठाना शुरु कर दिया है। उनका कहना है कि, पानी से भरे गहरे कुएं को क्यों नहीं ढका गया था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, यहां पर चेतावनी बोर्ड लगाना चाहिए।

नासिक घटना को देख लोगों को आयी नोएडा इंजीनियर की दर्दनाक मौत की याद

नासिक में घटि घटना को देख लोगों को अभी हालहि में 7 जनवरी की देर रात  को इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की याद आ गई है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 150 में पानी से भरे गड्ढे में युवराज की कार गिर गई थी। घंटों तक 27 साल का इंजीनियर मदद मांगता रहा। लेकिन लापरावही के कारण वो अपने पिता और वीडियो बना रही भीड़ के सामने ही पानी में डूबकर मर गया था। अब इसी तरह की घटना नासिक से आयी है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026