---Advertisement---

Nashik News: इस्लामिक रीति-रिवाज के पालन के लिए दबाव! क्या पकड़ में आई आरोपी HR निदा खान? धर्मांतरण केस में नया ट्विस्ट

Nashik News: टीसीएस की बीपीओ में कार्यरत एचआर निदा खान पर इस्लामिक रीति-रिवाज का पालन कराने के लिए दबाव डालने के आरोप हैं। एसआईटी की टीम निदा खान को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, वे फरार बताई जा रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Nashik News
Follow Us
---Advertisement---

Nashik News: महाराष्ट्र के चर्चित शहर नासिक में हुए एक खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है। कैसे एक निजी कंपनी की छत तले धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के खेल को अंजाम दिया जा रहा था इसे दुनिया जान चुकी है। पीड़िताओं की आरोप के बाद टीसीएस के छह पुरुष और एक महिला कर्मचारी पर प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है।

पीड़ितों की मानें तो कंपनी की एग्जीक्यूटिव एचआर निदा खान ने उन पर इस्लामिक रीति-रिवाजों के पालन के लिए दबाव डाला था। पुलिस निदा खान को लगातार ढूंढ़ रही है। फिलहाल वो फरार बताई जा रही हैं। ये नासिक धर्मांतरण मामले में नया ट्विस्ट माना जा रहा है जिसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

क्या पुलिस की पकड़ में आई आरोपी HR निदा खान?

इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं है। दरअसल, नासिक पुलिस टीसीएस की एचआर निदा खान को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। खबर है कि आरोपी निदा खान प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही अंडरग्राउंड हो गई है। उस पर पीड़ितों को इस्लामिक रीति-रिवाज के पालन के लिए दबाव डालने का आरोप है। पुरुष आरोपियों के साथ निदा खान ने भी मामले में सक्रिय भूमिका निभाई है।

महिला आरोपी ने पुरुष आरोपियों को समर्थन देते हुए पीड़िताओं को परेशान करने में योगदान दिया है। नासिक धर्मांतरण मामले की जांच में जुटी एसआईटी लगातार निदा खान को ढूंढ़ रही है। निदा खान पर पीड़ितों पर दबाव डालने, धार्मिक परिवर्तन कराने और आरोपी नेटवर्क को सपोर्ट करने का आरोप हैं। एसआईटी लगातार छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

नासिक धर्मांतरण मामले में नया ट्विस्ट!

पुलिस ने टीसीएस की बीपीओ में कार्यरत 6 पुरुष कर्मचारियों पर सहकर्मियों के साथ बदसलूकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस बदसलूकी में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण जैसे कुकृत्य के प्रयास शामिल हैं। आरोपी दानिश शेख की पत्नी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसके पति और शिकायतकर्ताओं में से एक के बीच बिगड़े रिश्ते ने बाकी सभी लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है।

नासिक पुलिस की गिरफ्त में एक अन्य आरोपी की पत्नी ने भी इसे खारिज किया है। उसने कहा कि उसके पति  इसमें शामिल नहीं थे। आपस में असंबंधित मामलों को एक साथ जोड़ दिया गया है और उन्हें फंसाया गया। आरोपियों के परिजनों का ऐसा बयान मामले में नए ट्विस्ट के समान है। हालांकि, एसआईटी सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए सख्त जांच कर कार्रवाई को गति दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026