---Advertisement---

National Tourism Day: पर्यटन दिवस पर Delhi के इन टॉप यात्रा स्थलों को करें एक्सप्लोर

National Tourism Day: देश के विभिन्न हिस्सों में आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिवस को मनाने की शुरुआत 1948 में हुई थी। भारत सरकार ने पर्यटन की आवश्यकता को समझते हुए स्वरूप पर्यटन यातायात समिति का गठन किया जिसकी पहल पर कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में क्षेत्रीय कार्यालयों की शुरुआत हो सकी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2024 10:53 पूर्वाह्न

National Tourism Day
Follow Us
---Advertisement---

National Tourism Day: देश के विभिन्न हिस्सों में आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिवस को मनाने की शुरुआत 1948 में हुई थी। भारत सरकार ने पर्यटन की आवश्यकता को समझते हुए स्वरूप पर्यटन यातायात समिति का गठन किया जिसकी पहल पर कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में क्षेत्रीय कार्यालयों की शुरुआत हो सकी। समय के साथ पर्यटन को विस्तार मिला और दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) समेत अन्य कुछ महानगरों में पर्यटन कार्यालय बनाए गए।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) के इस खास अवसर पर हम आपको राजधानी दिल्ली में स्थित उन टॉप यात्रा स्थलों के बारे में बताएंगे जो अपनी विविधता और सुंदरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसमे प्रमुख रुप से अक्षरधाम मंदिर, बंगला साहिब गुरुद्वारा व लोधी गार्डन जैसे यात्रा स्थल हैं।

Delhi के इन यात्रा स्थलों को करें एक्सप्लोर

राजधानी दिल्ली यूं तो अपनी चका-चौंध के लिए जानी जाती हैं। दिल्ली की ज्यादातर गलियां सैलानियों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित करती हैं। हालाकि हम आज राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्थित कुछ चुनिंदा यात्रा स्थलों की जानकारी देंगे जिसे आप National Tourism Day के अवसर पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बंगला साहिब गुरुद्वारा – राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस के निकट स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurdwara Bangla Sahib) दिल्ली के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक है। इसके स्वर्ण मुदित गुम्बद, शिखर से ही लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में आज पर्यटन दिवस के अवसर पर लोगों को गुरुद्वारा बंगला साहिब अवश्य एक्सप्लोर करना चाहिए।

अक्षरधाम मंदिर- राजधानी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) लोगों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। इस मंदिर की वास्तुकला और निर्माण इतनी प्रभावशाली है कि लोग तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में आज पर्यटन दिवस के अवसर पर आप अक्षरधाम मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

लोधी गार्डन- दिल्ली में प्राकृतिक वादियों का ऐहसास कराने वाले लोधी गार्डेन (Lodhi Garden) की खूबसूरती यात्रियों का मन मोह लेती है। दिल्ली के केन्द्र में स्थित लोधी गार्डेन में भव्य एवं विशाल पार्क, रंग-बिरंगे फव्वारे के साथ इसकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं। ऐसे में आज पर्यटन दिवस के अवसर पर आप लोधी गार्डेन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चांदनी चौक स्ट्रीट फूड- स्ट्रीट फूड के साथ अपनी चका-चौंध के लिए मशहूर राजधानी दिल्ली का चांदनी चौक (Chandni Chowk) भी लोगों को तेजी से आकर्षित करता है। यहां से आप लाल किला घूमने के साथ प्रसिद्ध दही भल्ला, जलेबी, परांठा और छोले-भटूरा जरूर चखें।

National Tourism Day

भारत की विविध भाषा, बोलियां, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) का विशेष योगदान है। पर्यटन दिवस के अवसर पर लोगों को भारत की समृद्धता से भी परिचित कराया जाता है। भारत सरकार का दावा है कि 25 जनवरी को इस खास दिवस का आयोजन कर लोगों को देश के पर्यटन के महत्व की जानकारी भी दी जाती है। इसके साथ ही लोगों को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जागरूक कराने के उद्देश्य से भी पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026