---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: खुशखबरी! घरेलू यात्रा के लिए इस एयरलाइन ने किया उड़ानों का ऐलान, जानें कब से शुरू होगा संचालन

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले इस एयरलाइन ने घरेलू और इंटरनेशनल यात्रा के लिए उड़ानों का ऐलान कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 4:12 अपराह्न

Navi Mumbai International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: देश के सबसे व्यस्तम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में से एक मुंबई एयरपोर्ट को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। जी हां, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी तेज गति से कार्य किया जा रहा है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही शुरु किया जा सकता है। ऐसे में यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, अकासा एयर ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी कमर्शियल उड़ानों के परिचालन का ऐलान किया है।

Navi Mumbai International Airport से रोजाना इतनी फ्लाइट भरेंगी उड़ान

फेमस एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘हमें आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) से वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए अकासा एयर और अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।’ एयरलाइन के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अकासा एयर 100 से अधिक साप्ताहिक घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। सर्दियों में यह बढ़कर 300 से अधिक घरेलू और 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय साप्ताहिक फ्लाइट ऑपरेट करेगी।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट कब से हो सकता है शुरू?

‘Times of India’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Navi Mumbai International Airport पर अगस्त 2025 के आखिर से अकासा एयर अपनी उड़ानों का संचालन शुरू कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगस्त अंत से यात्रियों को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिल सकती है। अकासा एयर अगस्त से रोजाना 15 घरेलू फ्लाइट का संचालन कर सकती है। वहीं, रोजाना 8 से 10 इंटरनेशनल उड़ानों को ऑपरेट कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोजाना की 920 फ्लाइट का संचालन करता है। इसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं। ऐसे में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने के बाद यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वह मुंबई और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से कहां से फ्लाइट लेंगे। रिपोर्ट की मानें, तो नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 अगस्त 2025 से उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Chandra Grahan 2026

मार्च 2, 2026

Saleem Wastik

मार्च 2, 2026

Pakistan Afghanistan War

मार्च 2, 2026

Mohammad Amir

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026