---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: मुंबई को मिलेगी वॉटर टैक्सी की सौगात, बेहतर कनेक्टिविटी, टाइम की बचत के साथ होंगे कई फायदें

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई के बीच जल्द ही वॉटर टैक्स की सेवा शुरू हो सकती है। इससे बेहतर कनेक्टिविटी के साथ समय की भी बचत होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 5:43 अपराह्न

Navi Mumbai International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है। यात्रियों की सुगम पहुंच के लिए कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर करने के लिए कई कदम उठाएं जा रहे हैं। ‘Hindustan Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडको यानी शहर और औद्योगिक विकास निगम और महाराष्ट्र पोर्ट्स विभाग के बीच एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वॉटर टैक्सी की सर्विस को शुरू किया जाएगा।

Navi Mumbai International Airport तक जाएगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी

‘Hindustan Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दक्षिण मुंबई के बीच में वॉटर टैक्सी सेवा कोलाबा के रेडियो क्लब में जेटी से संचालित होगी। इस वॉटर टैक्सी की मदद से लोग 40 मिनट में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इस सेवा के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सियों का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को एक सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सकता है। वहीं, मौजूदा वक्त में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी एमटीएचएल के जरिए दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच का सफर निर्धारित किया जा सकता है। मगर इस यात्रा में लगभग एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इससे लोगों को काफी असुविधा होती है। साथ ही ट्रैफिक जाम में फंसकर फ्यूल भी बर्बाद होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि वॉटर टैक्सी के माध्यम से लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा मल्टी मॉडल ट्रांजिट अड्डा

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अप्रैल 2025 में एक समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद Navi Mumbai International Airport को मल्टी मॉडल ट्रांजिट अड्डा बनाने के प्रस्ताव पर जोर दिया गया। ऐसे में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लोगों को कई तरह के विकल्प दिए जा सकते हैं। इसमें सड़क, रेल, मेट्रो और अब वॉटर टैक्सी के विकल्प को भी जोड़ा जा रहा है। ऐसा होने से लोगों को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी सुगमता हो जाएगी। हालांकि, वॉटर टैक्सी सेवा को शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

US F 15

मार्च 2, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 2, 2026