---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: अपडेट! उद्घाटन में एक बार फिर देरी, सामने आई नई डेट, जानें क्या है पूरा मामला

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन में एक बार फिर देरी हो सकती है। यात्रियों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 5, 2025 4:01 अपराह्न

Navi Mumbai International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: यह तो आप जानते ही होंगे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का कितना अधिक बोझ होता है। यही वजह है कि काफी तेजी के साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द यात्रियों के पास मुंबई के अलावा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी विकल्प हो और यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ने में अधिक सुगमता हो। इसी कड़ी में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। इसमें सड़क, हवाई, रेल और जल मार्ग भी तैयार किया जा रहा है।

Navi Mumbai International Airport के उद्घाटन में देरी

जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन में एक बार फिर देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएआई यानी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) नोटिस जारी किया है। इस नोटिस की वजह से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन अगस्त 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 जून 2025 को होना था। इसका सबसे अधिक प्रभाव एयरपोर्ट खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों पर होगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कब होगा उद्घाटन?

रिपोर्ट्स की मानें, तो Navi Mumbai International Airport के उद्घाटन में देरी के पीछे कई कारण सामने आए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी तक बुनियादी ढांचा सही से तैयार नहीं हुआ है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी मापदंडों का पालन होना अभी बाकी है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को उचित सेफ्टी मिलनी चाहिए। इसके लिए अभी कई सारे कार्य बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब अगस्त 2025 में ही इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। मगर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

वहीं, इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लोगों को वॉटर टैक्सी की सुविधा मिलेगी। वॉटर टैक्सी सर्विस साउथ मुंबई के कोलाबा से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच संचालित होगी। इससे लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने का एक और साधन मिल जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026