---Advertisement---

चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद आज NDA की अहम बैठक, 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं PM Modi; जानें डिटेल

NDA Meeting: लोक सभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार भाजपा 240 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 5, 2024 10:46 पूर्वाह्न

union cabinet meeting
Follow Us
---Advertisement---

NDA Meeting: लोक सभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार भाजपा 240 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस ने 99 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज की है और पिछले दो लोक सभा चुनावों के मुकाबले अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। इसके अलावा यूपी की समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है और 37 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

लोक सभा चुनाव 2024 के नतीजों के ऐलान के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुमत का आंकड़ा पार कर 292 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। इसके बाद आज शाम एनडीए की केन्द्रीय कैबिनेट बैठक होनी है जिसमें पीएम मोदी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है। इसके अलावा आज बैठक के दौरान पीएम मोदी 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश भी कर सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको ताजा चुनावी अपडेट बताते हैं।

NDA की अहम बैठक

लोक सभा की कुल 543 सीटों पर नतीजों के ऐलान के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) सक्रिय हो गई है और आज राजधानी दिल्ली में इसकी बैठक होना है। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और वे राष्ट्रपति से मिल कर अपना व मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप कर 17वीं लोक सभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।

NDA की इस बैठक में सबका ध्यान बिहार के सीएम नीतीश कुमार व तेलंगाना देशमुख पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर होगा। दरअसल ये दोनों भाजपा के सहयोगी दल हैं और दोनों को मिला कर 28 लोक सभा सीट पर जीत मिली है। नीतीश कुमार की जेडीयू ने 12 सीटों पर तो टीडीपी ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में इन दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन लेना भाजपा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

INDIA ब्लॉक की अहम बैठक

चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक भी तेजी से सक्रिय नजर आ रहा है और आज विपक्षी नेताओं के बैठक होने के आसार जताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार से राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, शिवसेना (उद्धव गुट), नेशनल कॉन्फ्रेंस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य कई दलों के विपक्षी नेता आज राजधानी में बैठक कर आगे की नीतियों पर चर्चा कर सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026