---Advertisement---

Parliament Employees New Dress: पार्लियामेंट में लागू होगा नया ड्रेस कोड, अब इस नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे संसद के कर्मचारी

Parliament Employees New Dress: 19 सितंबर को होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान संसद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को नई पोशाक दी जाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 12, 2023 5:46 अपराह्न

Parliament Employees New Dress
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Employees New Dress: केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र (Special Session of Parliament) का आगाज अगले सप्ताह यानी 18 सितंबर से हो रहा है। इस दौरान संसद भवन के कर्मचारी नए लुक में नजर आएंगे। खबर है की कर्मचारी के लिए अब नया ड्रेस कोड लागू होगा। यानी नए संसद भवन में कर्मचारी अब नई वर्दी पहनेंगे। जिसमें पुरुष कर्मचारियों को खाकी पैंट और गोल गले की शर्ट पहनने के लिए कहा गया है। जबकि, महिला कर्मचारियों कमल के फूल प्रिंट वाली साड़ियों में नजर आएंगी।

नए संसद भवन में हो सकता है विशेष सत्र

जाहिर तौर पर अमृत काल पर चर्चा के लिए सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र के पहले दिन 18 सितंबर को संसद के दोनों सदन पहले की तरह ही संसद के पुराने भवन में बुलाए जाएंगे। बताया जा रहा है की विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी 19 सितंबर से दोनों सदनों की कार्यवाही नए संसद भवन में की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के बाद नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो सकता है।

18 से 22 सितंबर तक होगा विशेष सत्र

अमृत काल के समय में मोदी सरकार ने संसद का यह विशेष सत्र बुलाया है। संसद के इस विशेष सत्र में 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी, जो 18 से 22 सितंबर तक होंगी। 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और 261वीं राज्यसभा का सत्र भी इसी समय होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशेष सत्र के दौरान संसद स्टाफ के पुरुष और महिला दोनों सदस्य बिल्कुल नई पोशाक पहनेंगे। सभी कर्मचारियों की ड्रेस यहां तक कि उनके जूते भी अब बदल दिए गए हैं।

नए लुक में नजर आएंगी संसद कर्मचारी

बंद गले का सूट जो पहले सचिवालय कर्मचारियों की वर्दी के रूप में काम करता था, उसे मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट से बदल दिया गया है। शर्ट का रंग भी बदला गया है। शर्ट अब गहरे गुलाबी रंग की होगी। जिसमें कमल का फूल दर्शाया जाएगा। इसके विपरीत पैंट खाकी रंग की होगी। इसके अलावा ड्रेस में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

नई ड्रेस तैयार करने की जिम्मेदारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी को दी गई है। संसद भवन के सुरक्षा गार्ड भी अलग-अलग पोशाक पहनेंगे। पहले, संसद के सुरक्षा गार्ड सफारी सूट पहनते थे। अब उन्हें भी नई वर्दी दी जाएगी। खबरों के मुताबिक, संसद के इस विशेष सत्र के दौरान मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026