---Advertisement---

महानगरों में स्काई बस चलाने की तैयारी में सरकार! केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस देश में किया सफर, देखें वीडियो

Nitin Gadkari on Sky Bus: भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल से स्काई बस के संदर्भ में प्रमुख जानकारी दी है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 4, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nitin Gadkari on Sky Bus: भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से स्काई बस के संदर्भ में प्रमुख जानकारी दी है। दरअसल गडकरी आज अपने प्राग से भारत की यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में रुके। उन्होंने इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में यू-स्काई टेक्नोलॉजी के पायलट सर्टिफिकेशन एंड एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा कर स्काई बस की सवारी की।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी के हवाले से ये खबर भी सामने आई कि जल्द ही सरकार भारत के प्रमुख महानगरों में इस तकनीक से चलने वाली स्काई बस को लाने की कोशिश करेगी। इसमें पुणे, नागपुर और दिल्ली जैसे शहर शामिल हैं।

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि स्काई बस के संबंध में जानकारी नितिन गडकरी के हवाले से सामने आई। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि वे प्राग से भारत लौट रहे थे इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में यू-स्काई टेक्नोलॉजी के पायलट सर्टिफिकेशन एंड एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हवा में उड़ने वाली बस (स्काई बस) के डेमो का अनुभव किया और इस बस की परीक्षण सवारी भी की। अब इसको लेकर कहा जा रहा है सरकार जल्द ही इस तकनीक को भारत में लाकर कुछ प्रमुख मरहानगरों में इसका संचालन करेगी।

स्काई बस तकनीक को भारत लाने की तैयारी

बता दें कि भारत सरकार जल्द ही इस आधुनक तकनीक को भारत लाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सरकार की तरफ से गडकरी के आधिकारिक ‘X’ हैंडल से कहा गया है कि “स्काई बस एक स्थायी, भीड़-भाड़-मुक्त शहरी गतिशीलता समाधान प्रदान करती है। भारत के बेंगलुरु, पुणे, नागपुर और दिल्ली जैसे शहरों में यह तकनीक कारगर साबित होगी और इसे जल्द ही भारत में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।”

गडकरी के इस आधिकारिक बयान से अब इसको लेकर खूब खबरे बन रही हैं और कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द ये सुविधा भारत में भी देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment