---Advertisement---

Noida News: नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण का होगा आगाज, देरी होने पर कंपनी लगेगा जुर्माना

Noida News: जल्द ही नोएडा में शुरू होगा सीएम योगी का टीम प्रोजेक्ट, यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी कर रहे हैं बैठकें

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 2, 2023 12:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा में जेवर पर बना रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब फिल्म सिटी पर भी तेजी से काम शुरू हो गया है। बता दें कि आगामी 31 दिसंबर तक उस कंपनी का नया का चयन हो जाएगा। जो योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को बनाने का काम करेगी। इसको लेकर यमुना विकास प्राधिकरण में एक अहम बैठक हुई है।

जल्द ही बनके तैयार होगी फिल्म सिटी

बता दें कि बैठक के दौरान सभी उच्च अधिकारियों ने साफ तौर कह दिया है कि अगर फिल्म सिटी बनने में देरी की गई तो जिम्मेदार कंपनी पर 10 लख रुपए रोजाना का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी को हर तरीके की सुविधा योगी सरकार और यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म सिटी परियोजना को बनाने वाली कंपनी के लिए सिलेक्शन की प्रक्रिया अभी चल रही है। पिछले कुछ दिनों में लगातार यमुना विकास प्राधिकरण में बैठे हो रही हैं। जिसमें काफी कंपनी शामिल हुई हैं।

कई कंपनियां अपने सुझाव और आपत्तियां बता रही रही हैं

कंपनी अपना सुझाव और आपत्तियां अधिकारी के सामने रख रही हैं। जिन पर यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी काम कर रहे हैं। पूरी रिपोर्ट बनने के बाद यमुना विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। उस जानकारी से पता लग जाएगा की फिल्म सिटी को बनाने के किन-किन नियमों का पालन करना होगा।

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि जो भी कंपनी फिल्म सिटी का निर्माण करना चाहती है। उसको 30 नवंबर तक टेंडर जमा करने होंगे। उसके बाद 5 दिसंबर को तकनीकी निविदा और वित्तीय निविदा खोली जाएगी। फिर 31 दिसंबर तक प्राधिकरण और सरकार के द्वारा फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। कंपनी का चयन करने के बाद उसके साथ एमओयू साइन करने का काम होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026