---Advertisement---

Noida News: सोसाइटी में घुसकर डिलीवरी बॉय ने की महिला के साथ शर्मनाक हरकत, लोगों का फूटा गुस्सा

Noida News: सोसाइटी में घुसकर डिलीवरी बॉय ने की महिला के साथ शर्मनाक हरकत, सोसाइटी के लोगों ने जताई नाराजगी

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 29, 2023 11:03 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2023 3:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है बता दें कि बिसरख कोतवाली एरिया में सुपरटेक इको विलेज –1 सोसाइटी में शुक्रवार के दिन डिलीवरी बॉय ने एक फ्लैट में रह रही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

लोगों को फुटा गुस्सा


बता दें कि घटना के बाद से निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा भरा हुआ है गुसाएं लोगों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर करने की मांग की। इसके साथ ही डिलीवरी बॉय के खिलाफ नियम बनाने की भी मांग की। कई लोगों ने डिलीवरी बॉय को फ्लोर तक ना आने और कुछ ने समय सीमा निर्धारित करने का सुझाव दिया।

लोग रविवार यानी कि आज इकट्ठे होकर परिसर में आक्रोश रैली भी निकाल रहे हैं, और बिसरख कोतवाली में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग भी कर रहे हैं। सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी में करीब 50 टावर है इसमें करीब 5000 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। कई टावर निर्माणधीन है। सोसाइटी में शुक्रवार को सामान देने आए डिलीवरी बॉय ने फ्लैट में रह रही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।


लोगों ने उठाई मांग

सोसायटी के निवासी ने बताया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। परिसर में डिलिवरी बॉय की हरकत के बाद से महिलाएं काफी डरी हुई हैं। अधिकतर लोग घरेलू सामान ऑनलाइन ही मंगवाते हैं, लेकिन मेन गेट पर और टावर में आने से पहले जांच नहीं होती है। इसकी वजह से इस तरह की घटना हो रही हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में डिलिवरी बॉय के आने-जाने को लेकर नियम बनाने पर विचार हुआ है।

सोसायटी के निवासी संजय शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। परिसर कई टावरों में इंटरकॉम की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में दिक्कत आ रही है। डिलिवरी बॉय के आने और जाने को लेकर नियम बनाने की कवायद शुरू की है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में हुई बैठक में सुबह सात से रात को दस बजे तक डिलिवरी बॉय के आने पर सहमति बनी, उसके बाद कोई भी चीज फ्लोर पर भेजने पर रोक के लिए लोगों ने डिमांड की। अगर किसी को रात को कुछ भी मंगवा रहे है, तो वे लॉबी से ले जा सकेंगे। शत प्रतिशत लोगों ने दोनों चीजों मेंटेनेंस टीम के सामने रखने को रविवार को बैठक और रैली निकाली जाएगी। जिसमें पुलिस की मौजूदगी में चीजों के लिए नियम बनाया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026