---Advertisement---

Noida News: नोएडा के नामी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से कई लोग हुए घायल

Noida News: नोएडा के इस अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से महिला समेत कई लोग घायल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 3, 2023 9:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को एक बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया बता दे कि यहां के एक बड़े अस्पताल में लिफ्ट अचानक गिर गई और इसमें सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिसमें चार लोगों की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

हॉस्पिटल में हुआ बड़ा लिफ्ट हादसा

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 110 में यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ लिफ्ट टूटकर गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लेफ्ट लगभग 8 फुट की ऊंचाई से गिरी है।

घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया उसके बाद तुरंत थी पुलिस को जानकारी दी गई और घायलों को बचाया गया लिफ्ट हादसे में घायल हुए चार कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया घायलों में सिद्धनाथ अर्जुन सुखदेव माली और एक महिला कर्मचारी शामिल है अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है की सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

एडीसीपी नोएडा केंद्रीय के अनुसार फेस 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में लिफ्ट गिर गई है। अधिकारी ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि इस लिफ्ट में सामान लाने और ले जाने का काम किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इसके साथ ही एसपी हिरदेश कठेरिया ने बताया है कि लगभग 8 फुट नीचे आने के बाद लिफ्ट खराब हुई है, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। ज्यादा चोट नहीं है और सभी खतरे से बाहर हैं। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।

उसने कहा यह पहला मामला नहीं है इससे पहले लिफ्ट गिरने के अलग-अलग हादसे में अब तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में लगातार लिफ्ट एक्ट की मांग भी की जा रही है। इस हादसे के बाद अब एक बार फिर लिफ्ट एक्ट को लेकर चर्चा काफी ज्यादा तेज हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026