---Advertisement---

Noida News: घर पर शराब पार्टी करने के लिए लेना होगा लाइसेंस नही तो होगी कानूनी कार्रवाई, देखे पूरी रिपोर्ट

Noida News घर पर शराब पार्टी करने के लिए लेना होगा लाइसेंस नही तो होगी कानूनी कार्रवाई कानून

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 22, 2023 6:30 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नया साल आने वाला है और कोई भी उत्सव शराब के बिना पूरा नही होता। अगर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का सोच रहे है और आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते है तो यह खबर आपके लिए है। गौतमबुध्द के आबाकारी अधिकारी ने बताया की अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते है। और घर में पार्टी करते है और शराब परोसते है तो अब आपको लाइसेंस लेना होगा। वहीं अगर किसी कम्युनिटी हॉल या ररेस्टोरेंट में शराब परोसते है तो भी आपको लाइसेंस लेना होगा

2 तरह के लाइसेंस मिलेंगे

गौतमबुद्ध नगर के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगर आपके पास घर या सामुदायिक स्तर पर पार्टियों के लिए शराब का लाइसेंस नहीं होता है तो इसे नियमों का उल्लंघन मानकर जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि 2 तरह के लाइसेंस दिए जाएंगे। अगर कोई घर में पार्टी करता है औऱ शराब परोसता है तो उसको लाइसेंस के लिए 4000 रूपये देने होंगे। वहीं अगर बड़े स्तर पर जैसे कम्युनिटी हॉल या ररेस्टोरेंट में शराब परोसते है तो लाइसेंस के लिए 11000 रूपये देने होंगे।

कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगर घर या सामुदायिक स्तर पर भी पार्टियों के लिए शराब का लाइसेंस नहीं होता है तो इसे नियमों का उल्लंघन मानकर जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जा सकती। एक आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2022 में 1 अप्रैल से 30 नवंबर तक 5820 ऐसे लाइसेंस जारी किए गए, जबकि इस वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के दौरान 8770 लाइसेंस जारी किए गए। इस प्रकार लाइसेंस में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 6 April 2026

अप्रैल 5, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 5, 2026

कल का मौसम 6 April 2026

अप्रैल 5, 2026

Vande Bharat Train

अप्रैल 5, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 5, 2026

Himanta Biswa Sarma

अप्रैल 5, 2026