---Advertisement---

Shashi Tharoor ही नहीं, DMK MP Kanimozhi ने भी जीता दिल! Pakistan को बेनकाब करने स्पेन पहुंची सांसद ने एक जवाब से लूटी वाहवाही

चर्चित सांसद शशि थरूर के बाद अब DMK MP Kanimozhi ने भी विदेश में पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए भारतीयों का दिल जीत लिया है। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने भारत की राष्ट्रीय भाषा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब इतने तार्किक अंदाज में दिया है कि लोग उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 10:49 पूर्वाह्न

DMK MP Kanimozhi
Follow Us
---Advertisement---

DMK MP Kanimozhi: पड़ोसी मुल्क को बेनकाब करने विदेश दौरे पर पहुंचे शशि थरूर ने तो सकबी निगाहें अपनी ओर खींच ली थीं। अब बारी है ऐसी एक महिला सांसद की जिसने अपनी तल्ख और चतुराई भरे अंदाज से भारतीयों का दिल जीत लिया है। यहां बात डीएमके एमपी कनिमोझी करुणानिधि के संदर्भ में हो रही है। सांसद कनिमोझी ने स्पेन में अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता और विविधता का जिक्र कर ऐसी बात कही है जिसके बाद वो जमकर वाहवाही लूट रही हैं। DMK MP Kanimozhi ने इसके साथ ही पहलगाम आतंकी हमले में भूमिका निभाने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को भी बेनकाब किया है। भारतीय सांसदों के एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहीं कनिमोझी करुणानिधि ने अपने खास अंदाज में पड़ोसी मुल्क को धोया है।

स्पेन पहुंची DMK MP Kanimozhi ने खास अंदाज से जीता दिल!

द्रविण पॉलिटिक्स की बात करने वाली डीएमके एमपी कनिमोझी करुणानिधि ने स्पेन की राजधानी मैड्रिड में दिल जीत लिया है। भारत की राष्ट्रीय भाषा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कनिमोझी करुणानिधि ने कहा कि “भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता और विविधता है। यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया को यही संदेश दे रहा है और यही आज सबसे महत्वपूर्ण बात है।” इसके अलावा DMK MP Kanimozhi ने कहा कि “हमारे अपने मुद्दे हो सकते हैं, अलग-अलग विचारधाराएं हो सकती हैं, संसद में हमारे बीच तीखी बहस हो सकती है, लेकिन जब भारत की बात आती है, तो हम एक साथ खड़े होते हैं। हम एक साथ खड़े हैं, यही संदेश हम लेकर आए हैं।”

उनकी ये बातें इसलिए भी खास हैं क्योंकि जहां एक ओर उनकी पार्टी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित त्रि-भाषा नीति को चुनौती देते हुए गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने की बात कर रही है। वहां कनिमोझी एकता और विविधता को राष्ट्रीय भाषा बताते हुए अपना पक्ष रख रही हैं। DMK सांसद का ये अंदाज अब सुर्खियों का विषय बन गया है और लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

डीएमके एमपी कनिमोझी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब!

सांसद कनिमोझी ने टेरर अटैक का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत और कई अन्य देशों में होने वाले आतंकी हमलों में अंतर है, क्योंकि भारत में यह किसी देश (पाकिस्तान) द्वारा प्रायोजित होता है। हम इस अंतर को स्पष्ट करने में सक्षम हैं। हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम अब आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों और आतंकी समूहों के बीच अंतर करने के लिए तैयार नहीं हैं। वे (विभिन्न देश) समझते हैं और वे भारत के साथ खड़े हैं, क्योंकि वे समझते हैं कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती।”

स्पेन के विदेश मंत्री से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए DMK MP Kanimozhi ने कहा कि “हमने स्पेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की। हमने सीनेट से मुलाकात की, और स्पेन इंडिया काउंसिल के साथ बैठक की और सुबह सबसे पहले हमने आतंक के पीड़ितों का समर्थन करने वाले संघ के साथ बैठक की। यह बहुत सकारात्मक दिन था। यहां के लोग भारत में जो कुछ भी हुआ है, उस पर बहुत उत्सुकता से नज़र रख रहे हैं। हमें विदेश मंत्री से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जो पहले से ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के संपर्क में हैं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि जब भारत आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ना चाहेगा और इसे समाप्त करना चाहेगा, तो वे उसका समर्थन करेंगे।”

बता दें कि कनिमोझी से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी अपने खास अंदाज और बयानबाजी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। अंदरखाने तमाम मतभेद के बावजूद इन विपक्षी सांसदों ने जिस तरह से वैश्विक पटल पर भारत का पक्ष रखा है वो काबिले तारीफ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026