---Advertisement---

बॉर्डर पर उड़े स्वदेशी ड्रोन, तो तेज हुई दुश्मनों की धड़कनें! Kargil Vijay Diwas 2025 पर भारतीय सेना ने आतंक के आका को यूं सबक सिखाया

Kargil Vijay Diwas 2025 पर भारतीय सेना ने आज द्रास में भारत की ड्रोन और रोबोटिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। कारगिल के उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारतीय सेना के इस करतब से दुश्मनों की धड़कन तेज हो हई है और उन्हें 1999 में मिली हार याद आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 26, 2025 10:50 पूर्वाह्न

Kargil Vijay Diwas 2025
Follow Us
---Advertisement---

Kargil Vijay Diwas 2025: देश के विभिन्न हिस्सों में आज भारतीय सेना की वीरता सुर्खियां बटोर रही है। विभिन्न चौक-चौराहों पर लोग जांबाज सैनिकों की वीरता का जिक्र कर दुश्मन देश पाकिस्तान को लाख फजीहत दे रहे हैं। इसका प्रमुख कारण है कारगिल विजय दिवस 2025 का अवसर। दरअसल, आज 26 जुलाई को हर वर्ष की भांति कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान लद्दाख के द्रास में भारतीय सेना ने ड्रोन और रोबोटिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी के लिहाज से बेहद अहम माने जाने वाले ड्रोन क्षमताओं का प्रदर्शन दुश्मनों की धड़कनें तेज कर रहा है। Kargil Vijay Diwas 2025 पर भारतीय सेना ने शौर्य प्रदर्शन कर आतंक का आका पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। इशारों-इशारों में ही भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि दुश्मनों की एक चाल कामयाब नहीं होने देंगे और जैसे को तैसा वाले अंदाज में जवाब देंगे।

Kargil Vijay Diwas 2025 पर बॉर्डर पर उड़े स्वदेशी ड्रोन!

बॉर्डर से जुड़े इलाके द्रास में भारतीय सेना ने आज ड्रोन और रोबोटिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। लद्दाख का ये ऐसा इलाका है जो हमेशा पाकिस्तान को चूभता रहा है। लद्दाख के कारगिल और द्रास जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में ड्रोन का प्रदर्शन दुश्मनों के धड़कनों को तेज कर रहा होगा। समुद्र तल से लगभग 4000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में कारगिल विजय दिवस 2025 पर भारतीय सेना का प्रदर्शन उनकी वीरता को दर्शाता है।

ड्रोन को माध्यम से दूरस्थ और ऊबड़-खाबड़ वाले इलाकों में भी गोला-बारूद जैसे वस्तुओं की आपूर्ति की जा सकती है। यही वजह है कि Kargil Vijay Diwas 2025 पर भारतीय सेना का ये प्रदर्शन दुश्मनों को चुभ रहा होगा और उनकी बेचैनी बढ़ा रहा होगा। द्रास और कारगिल से इतर कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भी भारतीय सेना धूम-धाम से कारगिल विजय दिवस मनाते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे रही है।

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना ने आतंक के आका को दिया कड़ा संदेश

बॉर्डर इलाकों में भारतीय सेना ने शक्ति प्रदर्शन कर दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। सेना ने ड्रोन और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन कर इशारों-इशारों में स्पष्ट किया है कि यदि दुश्मन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो भारतीय सेना हर परिस्थिति में माकूल जवाब देने के लिए तैयार है। Kargil Vijay Diwas 2025 पर अबकी बार भी देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बहादुरी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ये स्मृति दिवस कारगिल युद्ध के समापन का प्रतीक है और एक महत्त्वपूर्ण दिन है। हर वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय सेना ने दुश्मनों को कड़ा संदेश देते हुए उन्हें सबक सिखाने का इशारा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026