---Advertisement---

New Year 2026 पर जानें मोदी सरकार की टॉप 5 उपलब्धियां! वर्ष 2025 में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अंतरिक्ष प्रगति तक ने ऐसे बढ़ाई देश की साख

New Year 2026 पर हम आपको गत वर्ष मोदी सरकार द्वारा हासिल की गई टॉप उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इसमें ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अंतरिक्ष प्रगति, विज्ञान प्रगति और मजबूत अर्थव्यवस्था तक का जिक्र है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 1, 2026 11:14 पूर्वाह्न

New Year 2026
Follow Us
---Advertisement---

New Year 2026: चुनौतियों और तमाम उपलब्धियों से भरा वर्ष 2025 बीत गया है। अंतत: हम 1 जनवरी, 2026 की तारीख में प्रवेश कर गए हैं जहां से कैलेंडर बदलने के साथ एक नए साल की शुरुआत होती है। नव वर्ष 2026 के खास अवसर पर तमाम तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। कोई अपने काम-काज का लेखा-जोखा कर रहा, तो कोई अगले वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। इस बीच हम भी आपको कुछ खास बताएंगे। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम वर्ष 2025 की मोदी सरकार की टॉप 5 उपलब्धियों का जिक्र करेंगे जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, अंतरिक्ष प्रगति, विज्ञान और अर्थव्यवस्था तक शामिल हैं। आपको ये बताने की कोशिश की जाएगी कि कैसे वैश्विक पटल पर गत वर्ष में भारत की साख मजबूत हुई है।

वर्ष 2025 में मोदी सरकार की टॉप 5 उपलब्धियां

यूं तो उपलब्धियों की शुरुआत कहीं से की जा सकती है। लेकिन हम सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर को इस सूची में रखेंगे। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर दर्जनों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा था। उसके बाद मई के पहले सप्ताह में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसतर आतंकी ठइकानों को नेस्तनाबूद कर जवाबी कार्रवाई की। इसे वर्तमान सरकार की बड़ी उपलब्धि माना गया। इसके बाद बारी माओवादियों को जड़ से खत्म करने की आती है। मोदी सरकार ने अपनी कुशल नीतियों की बदौलत वर्ष 2025 में नक्सलियों को न्यूट्रल किया। हिडमा, गणेश उइके जैसे नक्सली कमांडर मारे गए जो सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शुमार है।

रक्षा क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसी वर्ष रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए। इस दौरे पर भारत-रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए। मेक इन इंडिया के तहत भारत ने दुनिया के कई अन्य देशों के साथ भी रक्षा क्षेत्र में समझौता कर अपनी साख मजबूत की। वैश्विक पटल पर भारत का कद और मजबूत होना भी वर्ष 2025 की अहम उपलब्धियों में से एक है। अंतरिक्ष जगत की बात करें तो भारत ने भारी पेलोड क्षमता, अंतरिक्ष डॉकिंग में महारत और निजी भागीदारी के साथ खूब प्रगति की है। देश की ये प्रगति राष्ट्र की साख को और मजबूत करते हुए उपलब्धियों की सूची को समृद्ध करती है।

वैश्विक पटल पर और मजबूत हुई भारत की साख

भारत की साख वैश्विक पटल पर और मजबूत हुई है। वर्ष 2025 में यूं तो कई चुनौतियां थी। लेकिन भारत ने सभी को पार करते हुए उपलब्धियों का आसमान छू लिया। भारत इसी वर्ष जापान को छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ये भी वैश्विक मंच पर राष्ट्र की साख मजबूत करता है। इससे इतर रक्षा क्षेत्र में भी प्रगति करते हुए वैश्विक पटल पर भारत ने अपनी साख और मजबूत की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 16, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 16, 2026

Delhi Viral Video

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026

Mamata Banerjee

जुलाई 16, 2026

Dharwad Doctor Murder

जुलाई 16, 2026