---Advertisement---

काम आ गई Yuvraj Dua की टेक्निक! इन्फ्लूएंसर की अपील पर PM मोदी का जवाब देख झूमे यूजर्स, डायबिटीज मरीजों को दी खास सलाह

इन्फ्लूएंसर Yuvraj Dua की अपील पर पीएम मोदी ने जवाब दिया है जिसे देख यूजर्स गदगद नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 21, 2026 1:27 अपराह्न

Yuvraj Dua
Follow Us
---Advertisement---

Yuvraj Dua: लाखों युवाओं के दिलों में बसने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवराज दुआ की निंजा टेक्निक काम आ गई है। युवराज दुआ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर पीएम मोदी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम नरेन्द्र मोदी का क्रेज भारतीय परिवारों मे है। इसी के सहारे इन्फ्लूएंसर ने पीएम मोदी से अपने पिता के नाम संदेश जारी कर सुगर कंट्रोल के लिए अपील की।

पीएम मोदी ने भी युवराज दुआ का संदेश देखा और इसे स्टोरी पर शेयर किया। प्रधानमंत्री ने युवराज दुआ के पिता के साथ उन तमाम डायबिटीज मरीजों से मीठा परहेज करने की सलाह दी है। युवराज दुआ के पोस्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया देख सोशल मीडिया यूजर्स झूम उठे हैं। इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी है।

इन्फ्लूएंसर Yuvraj Dua की पोस्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन्फ्लूएंसर युवराज दुआ ने एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी का जिक्र किया।

Yuvraj Dua

इस पोस्ट को पीएम मोदी ने साझा करते हुए उनके पिता से मीठा परहेज करने की अपील की। पीएम मोदी ने युवराज दुआ के पोस्ट को इस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए कहा कि अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अच्छा व पौष्टिक खाना खाएं।

प्रधानमंत्री ने युवराज दुआ के पिता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “युवराज के अनुरोध पर मैं उनके पिता से चीनी का सेवन कम करने, स्वस्थ रहने और खुश रहने का आग्रह करूंगा।” इसके साथ ही पीएम मोदी ने उन तमाम लोगों को मीठी खाद सामग्रियों का परहेज करने की अपील की, जो डायबीटिज के मरीज हैं। पीएम मोदी की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

युवराज दुआ की अपील भरा वीडियो देख गदगद यूजर्स!

यूजर्स इन्फ्लूएंसर युवराज दुआ की अपील भरी वीडियो देख गदगद नजर आए। दरअसल, उन्होंने एक रील के माध्यम से मध्यम वर्गीय परिवार की गाथा साझा की।

 

View this post on Instagram

 

युवराज दुआ कहते हैं कि “लोग कहते हैं भारत में बेटे अपने पिता के प्रति प्रेम एक्सप्रेस नहीं कर पाते। कैसे करें? पिता लोगों की प्राथमिकता थर्ड फ्रेंड, सेकेंड फैमिली, फर्स्ट मोदी जी। बिल्डिंग में आग लगी हो। बच्चे हैं, बीवी है और मोदी जी हैं। इनमें पापा मोदी जी को निकालेंगे। मोदी जी अगली बार मन की बात में सुगर कंट्रोल पर बोल देना क्योंकि हमारे कहने से जलेबिया तो कम हो नहीं रहीं।”

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की इस रील को पीएम मोदी ने स्टोरी पर शेयर करते हुए डायबीटिज मरीजों से सुगर नियंत्रण करने की अपील की। युवराज दुआ की रील के साथ पीएम मोदी का आकर्षक जवाब देख यूजर्स गदगद भाव के साथ इसे शेयर कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Udyami Yojana

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 21, 2026

Mohan Yadav

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026