---Advertisement---

Pakistan Military Exercise: पाक और भारत एक बार फिर आमने-सामने! पाकिस्तान ने जारी की नेवल नेविगेशनल वॉर्निंग; समझिए क्या हैं इसके मायने

Pakistan Military Exercise: पाकिस्तान ने रविवार से उत्तरी अरब सागर में सैन्य अभ्यास करेगा। पाक ने इसके लिए नेवल नेविगेशनल वॉर्निंग जारी कर दी है। ऐसे में दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 2, 2025 11:04 पूर्वाह्न

Pakistan Military Exercise
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Military Exercise: मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। इस दौरान अमेरिका कई बार दोनों देशों के बीच जंग रुकवाने का क्रेडिट ले चुका है। वहीं, बीती कुछ टाइम में अमेरिका और पाकिस्तान की नजदीकियां बढ़ी हैं। ऐसे में भारत अपनी पश्चिमी सीमा के करीब तीनों सेनाओं की बड़ी मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के साथ पंगा लेने वाला काम किया है। दरअसल, पाकिस्तान ने उत्तरी अरब सागर में रविवार से शुरू होने वाली फायरिंग एक्सरसाइज के लिए एक नेवल नेविगेशनल वॉर्निंग जारी की। पाकिस्तान सैन्य अभ्यास की वजह से दोनों देशों की सेनाएं एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं।

Pakistan Military Exercise से बढ़ सकता है दोनों देशों में तनाव

‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सैन्य अभ्यास के कारण दोनों देशों की सेनाएं ओवरलैप कर सकती हैं, क्योंकि पाकिस्तान का समुद्री इलाका भारत के कंट्रोल वाले इलाके से सटा हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों पक्षों के बीच कोऑर्डिनेशन से एक साथ होने वाली एक्सरसाइज के दौरान कोई घटना नहीं होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के हाइड्रोग्राफर ने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में 2-5 नवंबर तक होने वाली ड्रिल के लिए NAVAREA IX 514/25 जारी किया। यह भारत द्वारा देश के पश्चिमी सेक्टर और उसी समुद्री इलाके में दो हफ्ते लंबी ट्राई सर्विसेज एक्सरसाइज शुरू करने के दो दिन बाद हुआ।

पाकिस्तान सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे युद्धपोत

रविवार से शुरू होने वाले पाकिस्तान सैन्य अभ्यास के दौरान पाकिस्तानी युद्धपोत शामिल होंगे, जो लगभग 6000 वर्ग किलोमीटर के खास कोऑर्डिनेट्स वाले इलाके में सतह और पानी के अंदर लाइव फायरिंग करेंगे। अलर्ट में कहा गया है कि नाविक एक्सरसाइज वाले इलाके से दूर रहें।

भारतीय मिलिट्री एक्सरसाइज को कहा जाता है त्रिशूल

उधर, भारतीय एक्सरसाइज, जिसे सेना त्रिशूल कहती है, राजस्थान, गुजरात और अरब सागर में की जा रही है और इसमें हजारों सैनिक, फाइटर जेट, युद्धपोत, पनडुब्बी, टैंक, तोपें और दूसरे हथियार और सिस्टम शामिल हैं। यह 7 से 10 मई 2025 तक ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के साथ चले मिलिट्री टकराव के बाद पहली बड़ी मिलिट्री एक्सरसाइज मानी जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की यह मिलिट्री एक्सरसाइज सर क्रीक सेक्टर को भी कवर करेगी, जो कि गुजरात को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अलग करती है। लगभग 96 किलोमीटर लंबी यह विवादित समुद्री पट्टी दोनों देशों के बीच हमेशा से तनाव का कारण रही है। कुछ हफ्तों पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े लहजे में सर क्रीक सेक्टर में अवैध अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी थी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026