---Advertisement---

Patna University में PG दाखिले के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि व अन्य डिटेल

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पटना विश्वविद्यालय (PU) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) दाखिला के लिए एक आवश्यक नोटिस जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 20, 2024 12:39 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पटना विश्वविद्यालय (PU) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) दाखिला के लिए एक आवश्यक नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर दर्ज की गई जानकारी के मुताबिक PU में पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 जून से शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो विद्यार्थी पटना विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं वे 15 जुलाई 2024 से पहले अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 1100 रुपये की शुल्क का भुगतान करना होगा।

PG दाखिले के लिए शुरू हुआ आवेदन

पटना विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के विभिन्न स्ट्रीम में दाखिला पाने के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट pup.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद अपने स्ट्रीम को चुन कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।

पटना विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन के तहत M.Sc (कमेस्ट्री, Geology, मैथ, हिस्ट्री, Zoology, Botany, फिजिक्स) व MA (राजनीति विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत, ऊर्दू, साइकोलॉजी, मैथिली, गृह विज्ञान, इतिहास, परसियन) के तमाम स्ट्रीम में दाखिला लिया जा सकेगा।

आवेदन से जुड़े अन्य सभी डिटेल

पटना विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के आधिकारिक साइट पर दर्ज की गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी 1100 रुपये के आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। ऐसे में तय समय से पहले ही आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर दाखिला के लिए पात्र बन सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026