---Advertisement---

Patna News: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, गंगा नदी पर 6 लेन ब्रिज को कैबिनेट की मंजूरी; जानें पूरी खबर

Patna News केंद्र सरकार की तरफ से बिहार के लोगों को एक और तोहफा दिया गंगा नदी पर 6 लेन ब्रिज को कैबिनेट की मंजूरी

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2023 6:26 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में दीघा से सोनपुर 6 लेन ब्रिज बनाने को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गंगा नदी के पार (मौजूदा दीघा-सोनेपुर रेल-सह सड़क पुल के पश्चिमी किनारे के समानांतर) पर 6 लेन उच्च स्तरीय अतिरिक्त डोज्ड केबल स्टे ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। जिसके तहत बिहार के दोनों तरफ पटना और सारण के बीच इसके निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया है। यह परियोजना 4556 मीटर तक फैली हैं। वहीं इसकी कुल लागत 3064.45 करोड़ रूपये है।

आम लोगों को होगा फायदा

नितिन गडकरी ने आगे लिखा कि यह पुल पटना से एनएच-139 के माध्यम से औरंगाबाद और सोनपुर(एनएच-31), छपरा, मोतिहारी (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर पुराना एनएच-27), बेतिया (एनएच-727) के माध्यम से उत्तरी हिस्से में स्वर्णिम चतुर्भुज गलियारे तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह प्रोजेक्ट बुद्ध सर्किट का एक हिस्सा है, जो कि वैशाली और केशरिया में बुद्ध स्तूप को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

इस परियोजना से होगा सामाजिक और आर्थिक विकास

यात्रा में तेजी लाने और उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी में सुधार पर ध्यान देने के साथ, इस परियोजना का लक्ष्य क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। निर्माण और रखरखाव चरणों से कुशल और अकुशल दोनों प्रकार के श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इस पुल के नीचे से बड़े जहाज भी गुजर सकेंगे। माना जा रहा है कि इसे 42 महीने में बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। इसके निर्माण के चलते उत्तर बिहार का सग्मन विकास होगा वहीं चालकों को काफी सुविधा होगी। इस परियोजना से लोगों को काफी मदद मिलेगी।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026