---Advertisement---

Patna News: 25 लाख के बजाय 5 लाख रुपये में हार्ट ट्रांसप्लांट कराने के लिए IGIMS प्रबंधन ने सरकार को लिखा पत्र, ये रखी मांगे

Patna News: हार्ट ट्रांसप्लांट नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के पसीने ये सोचकर छूट जातें हैं कि अब तो 20 लाख से ज्यादा का खर्च मत्थे पर पड़ना है। इसको लेकर एक धारणा सी बन गई है और सच बात ये है कि सामान्य परिवार इस भारी खर्च को वहन नहीं कर सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 13, 2023 3:31 अपराह्न

IGIMS Patna
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: हार्ट ट्रांसप्लांट नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के पसीने ये सोचकर छूट जातें हैं कि अब तो 20 लाख से ज्यादा का खर्च मत्थे पर पड़ना है। इसको लेकर एक धारणा सी बन गई है और सच बात ये है कि सामान्य परिवार इस भारी खर्च को वहन नहीं कर सकता है। ऐसे में पटना के आईजीआईएमएस से राहत भरी खबर सामने आई है जिसकी माने तो बहुत जल्द ही आईजीआईएमएस में हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध होगी जिसके तहत अब 20 से 25 लाख रुपये लगाकर हार्ट ट्रांसप्लांट कराने वालों को ये सुविधा 5 लाख रुपये में मिल सकेगी।

सरकार को पत्र लिखकर सहायता राशि निर्धारित करने की हुई मांग

आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने इस मामले को सरकार तक पहुंचाने की एक सार्थक कोशिश की है। डॉ. मनीष ने कहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में सरकार को पत्र लिखा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत जल्द सरकार इस विषय में अपना निर्णय लेगी और लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाओं के लिए सहायता राशि निर्धारित करेगी। यदि ऐसा होता है तो पटना आईजीआईएमएस राज्य का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा बेहद ही सस्ते कीमत पर उपलब्ध होगी।

धन निर्धारित होने के साथ ही 5 लाख में हो सकेगा हार्ट ट्रांसप्लांट

आईजीआईएमएस संस्थान के अधिक्षक ने बताया कि बाहर के अस्पतालों में हार्ट ट्रांसप्लांट की इस प्रक्रिया में सामान्यतः 20 से 25 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं। लोग इस इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। ऐसे में अगर सरकार ने सहायता राशि को मंजूरी दे दी तो यह काम आसान हो जाएगा और हार्ट ट्रांसप्लांट की यह प्रक्रिया 5 लाख रुपये तक में कर ली जाएगी जिससे की आम लोगों को ही राहत मिलेगा। बता दें कि सरकार राज्य के नागरिकों के लिए के लिए किडनी ट्रांसप्लांट और कॉकलियर इंप्लांट के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराती है। इसके तहत किडनी के लिए लगभग 3.5 लाख रुपए और कॉकलियर इंप्लांट के लिए करीब 4 लाख रुपए उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में अगर सहयोग राशि उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए भी कर दी जाए तो लोगों के लिए ये बहुत लाभदायक होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026