---Advertisement---

Patna News: छठ पर बिहार जाने वालों को मिली बड़ी राहत, दिल्ली से पटना तक चलेगी ये खास ट्रेन

Patna News: दिवाली व छठ पर्व को लेकर इन दिनों रेलवे स्टेशन पर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इसमें ज्यादातर उन लोगों की संख्या है जो कि राजधानी दिल्ली से पटना अपने घरों को जाने के लिए बेताब हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 11, 2023 12:07 अपराह्न

patna news
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: दिवाली व छठ पर्व को लेकर इन दिनों रेलवे स्टेशन पर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इसमें ज्यादातर उन लोगों की संख्या है जो कि राजधानी दिल्ली से पटना अपने घरों को जाने के लिए बेताब हैं। भारतीय रेलवे ने इस स्थिति को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। ताजा जानकारी के अनुसार रेलवे ने दिवाली और छठ को मद्देनजर रखते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकलकर पटना के लिए पहुंचेगी। इसका संचालन आज यानी 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को हो रहा है। वहीं लोगों की वापसी को देखते हुए 12, 15 और 17 नवंबर को इसे चलाने का निर्णय लिया गया है।

पटरियों पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सत्र को देखते हुए राजधानी दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजधानी दिल्ली से पटना के बीच लगभग 1000 किमी की दूरी को 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी। वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 कोच हैं जिसे दो क्लास में बांट दिया गया है। इसमें एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन के रूट को लेकर जो खबर सामने आई है उसके तहत ये ट्रेन नई दिल्ली से निकलकर कानपुर सेंट्रल के रास्ते प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए पटना को पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के राजधानी से निकलने का समय सुबह 7 बजकर 35 मिनट है जो कि शाम 7 बजे पटना को पहुंचेगी। नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई ट्रेन का नंबर 02252 है और इस नंबर के साथ ही स्पेशल ट्रेन के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है।

पटना से दिल्ली के लिए होगी रवाना

त्योहरों में बिहार जाने वाले लोगों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में कही ज्यादा नजर आती है। इसी कड़ी में राजधानी या अन्य स्थानों से पटना जाने वाले ट्रेनों में भीड़ का क्रम कुछ ज्यादा ही होता है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटना के लिए रवाना होने वाली वंदे भारत ट्रेन को वापस नई दिल्ली के लिए भी रवाना किया जाएगा जिससे लोग वापस अपने कर्म भूमि की ओर भी सुचारु रुप से आ सकें। इस क्रम में 02251 के रुप से ये स्पेशल ट्रेन पटना से नई दिल्ली के लिए भी चलती नजर आएगी। इसके लिए 12, 15 और 17 नवंबर की तारीख को तय किया गया है। ये स्पेशल ट्रेन पटना से सुबह 7:30 पर निकलकर शाम 7 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की एसी चेयर कार कोच के लिए 2355 रुपये तो वहीं एक्जीक्यूटिव चेयर के लिए 4410 रुपये का किराया निर्धारित किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026