---Advertisement---

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश में पर्यटन को रफ्तार देने की तैयारी में JSP चीफ! दिल्ली में कई मंत्रियों से मुलाकात कर की चर्चा

Pawan Kalyan: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन का विशेष महत्व है। पर्यटन क्षेत्र से राज्यों को भारी-भरकम राजस्व की प्राप्ति होती है। इसकी मदद से राज्य विकास के अन्य कार्यों को अंजाम देते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 26, 2024 6:56 अपराह्न

Pawan Kalyan
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Kalyan: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) लगातार आंध्र प्रदेश में पर्यटन (Tourism) को रफ्तार देने के लिए प्रयासरत नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उनकी मुलाकात आज दिल्ली में कई केन्द्रीय मंत्रियों से हुई है। इसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कद्दावर मंत्रियों का नाम शामिल है। पवन कल्याण का मानना है कि आंध्र प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यदि पर्यटन के क्षेत्र पर कायदे से काम हुआ तो राज्य की तस्वीर बदली जा सकती है।

दरअसल, पर्य’न किसी भी राज्य के लिए विशेष महत्व रखता है। पर्यटन क्षेत्र से राज्यों को भारी-भरकम राजस्व की प्राप्ति होती है। इसकी मदद से विकास के अन्य तमाम कार्यों को अंजाम दिया जाता है। यही वजह है कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में पर्यटन को रफ्तार देने की कोशिश में लगे हैं।

Andhra Pradesh में पर्यटन को रफ्तार देने की तैयारी में Pawan Kalyan

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने आज दिल्ली में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात ने जमकर सुर्खियां भी बटोरीं हैं। डिप्टी सीएम आंध्र प्रदेश के आधिकारिक एक्स हैंडल से पवन कल्याण और केन्द्रीय मंत्री के बीच हुई मुलाकात की जानकारी दी गई।

डिप्टी सीएम Pawan Kalyan के एक्स हैंडल से स्पष्ट किया गया है कि “इस मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और राज्य में मंदिर, इको-पर्यटन, साहसिक पर्यटन व विरासत पर्यटन के विकास के लिए केंद्र से सहायता मांगी गई है।”

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman और जलशक्ति मंत्री CR Patil से पवन कल्याण की खास मुलाकात

जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने आज जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल (CR Patil) से मुलाकात की है। पवन कल्याण का कहना है कि “प्रदेश की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हम जल जीवन मिशन कार्यक्रम की भावना को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। जल जीवन मिशन (JJM) की सच्ची भावना को प्राप्त करने के लिए बोरवेल पर अत्यधिक निर्भरता के बजाय दीर्घकालिक, टिकाऊ स्रोतों से पानी प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।”

जनसेना पार्टी के एक्स हैंडल से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और पवन कल्याण के बीच हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई हैं। इस दौरान ये भी बताया है कि “डिप्टी सीएम ने वित्त मंत्री से राज्य में ग्रामीण सड़कों के विकास हेतु ऋण रियायत की मांग की है।” इसके अलावा आंध्र प्रदेश ग्रामीण सड़क परियोजना (APRP) के लिए एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) से लिए गए ऋण के संबंध में, परियोजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने और एपी ग्रामीण सड़क परियोजना में बदलाव का अनुरोध किया गया है।”

क्यों खास है आंध्र प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र?

दक्षिण में समुद्र के तट पर बसे आंध्र प्रदेश में पर्यटन के खूब आसार हैं। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर, विजयवाड़ा में स्थित दुर्गा मंदिर और अरकु में स्थित आदिवासी संग्रहालय आज आकर्षण का केन्द्र हैं। इसके अलावा रामाकृष्णा बीच, रुशीकोंडा बीच और याराडा बीच भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। माना जा रहा है कि यदि आंध्र प्रदेश की वर्तमान तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सरकार ने पर्यटन पर ध्यान केन्द्रित कर निवेश किया तो पर्यटन क्षेत्र को रफ्तार मिलेगी। इससे राज्य सरकार को भारी-भरकम राजस्व की प्राप्ति होने की संभावना भी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026