---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike: महंगे पेट्रोल-डीजल से देशभर में मची अफरातफरी, अब रोजमर्रा की चीजें होंगी महंगी, समझे इसके मायने

Petrol-Diesel Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों पर दिखना शुरू हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 19, 2026 11:17 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike: मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों पर दिखना शुरू हो गया है। जिसने भारत की भी टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि भारत में धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, जो एक चिंता का विषय है। वहीं आज एक बार फिर Petrol-Diesel Price Hike हो चुका है।

तेल की कीमतों में 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी 3 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके दाम तेजी से बढ़ सकते है, जो मीडिल क्लास के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Petrol-Diesel Price Hike से देश में मची अफरातफरी 

देशभर में धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल की कमी देखी जा रही है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं आज सुबह देशवासियों को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। दरअसल डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कोलकाता में अब पेट्रोल की कीमत – 109.70 रूपये हो गई है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.59 हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में इसकी कीमत 104.49 रूपये हो गई है। इसके अलावा अगर डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल की कीमत 91.58 रूपये, कोलकाता में 96.07 रूपये, मुंबई में 94.08 रूपये, वहीं चेन्नई में 96.11 रूपये हो गई है।

ये चीजें हो सकती है महंगी

खाने-पीने की चीज होगी महंगी – बता दें कि सब्जियां, फल, दूध और राशन जैसी जरूरी वस्तुओं की ढुलाई ट्रकों के जरिए होती है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाता है, जिसके बाद दुकानदार कीमतें बढ़ा देते हैं।

बस और ऑटो-टैक्सी किराया – माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बसों का किराया बढ़ सकता है। इसके अलावा सीएनजी के दामों में भी 3 रूपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिससे ऑटो टैक्सी के दाम भी बढ़ सकते है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होती है तो महंगाई बढ़ने के पूरी-पूरी उम्मीद है। यानि यह साफ है कि आने वाले दिनों में इसका सीधा असर मीडिल क्लास की जेब पर पड़ेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 19, 2026

Gautam Adani

मई 19, 2026

US-Iran Conflict

मई 19, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Twisha Sharma Death Case

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026