---Advertisement---

‘शारीरिक निकटता, बदसलूकी..,’ सदन में घमासान के बीच BJP महिला MP Phangnon Konyak ने Rahul Gandhi पर लगाए गंभीर आरोप

Phangnon Konyak: 'शारीरिक निकटता और बदसलूकी।' ऐसे आरोप लगे हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर। आरोप लगाने वाली हैं नागालैंड से आने वाली BJP राज्यसभा सांसद फान्गनॉन कोन्याक।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 19, 2024 4:33 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 19, 2024 5:29 अपराह्न

Phangnon Konyak
Follow Us
---Advertisement---

Phangnon Konyak: ‘शारीरिक निकटता और बदसलूकी।’ ऐसे आरोप लगे हैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर। आरोप लगाने वाली हैं नागालैंड से आने वाली BJP राज्यसभा सांसद फान्गनॉन कोन्याक। दरअसल, आज डॉ बीआर अंबेडकर (Dr BR Ambedkar) के अपमान से जुड़े मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) को धक्का देने के आरोप लगे। BJP महिला सांसद फान्गनॉन कोन्याक (Phangnon Konyak) का दावा है “वो भी तब मकर द्वार पर मौजूद थीं। इसी दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसद आए और तभी नेता प्रतिपक्ष चिल्लाते हुए मेरे शरीर के निकट आए। उनकी बदसलूकी से मैं काफी असहज हो गई।”

BJP MP Phangnon Konyak ने Rahul Gandhi पर लगाए गंभीर आरोप

नागालैंड से आने वालीं राज्यसभा सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फान्गनॉन कोन्याक (Phangnon Konyak) ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर अपनी व्यथा कही है।

सांसद ने लिखा है कि “मैं मकर द्वार की सीढ़ी के नीचे हाथ में तख्ती लेकर खड़ी थी। सुरक्षा कर्मियों ने सांसदों की आवाजाही के लिए प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर घेरा बनाकर रास्ता बना दिया था। अचानक, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सदस्य मेरे सामने आ गए, जबकि उनके लिए रास्ता बना हुआ था। उन्होंने ऊंची आवाज में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। उनकी मेरे साथ इतनी शारीरिक निकटता थी कि, एक महिला सदस्य होने के नाते मुझे बेहद असहज महसूस हुआ। मैं भारी मन से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की निंदा करते हुए अलग हट गई, लेकिन मुझे लगा कि किसी भी सांसद को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। मैं नागालैंड के एसटी समुदाय से हूं और एक महिला सदस्य हूं। मेरे सम्मान और स्वाभिमान को राहुल गांधी ने ठेस पहुंचाई है। इसलिए अध्यक्ष जी मैं आपकी सुरक्षा चाहता हूं।”

BJP ने Rahul Gandhi के खिलाफ की शिकायत!

सदन में आज धक्कामुक्की कांड होने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीजेपी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। सांसद बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि “विपक्ष का रवैया न सिर्फ अशोभनीय है बल्कि आपराधिक भी है। इसीलिए हम सभी आज यहां पुलिस स्टेशन में आए हैं और शिकायत दर्ज कराई है। साफ तौर पर कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी से बार-बार अनुरोध किया कि आपके लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है जिसके माध्यम से आप बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन राहुल ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026