---Advertisement---

Startups पर टिप्पणी कर घिरे Piyush Goyal! Zepto CEO के बाद BharatPe पूर्व को-फाउंडर Ashneer Grover ने भी कसा तंज; जानें क्या कहा?

औचक सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ और को-फाउंडर के नाम की चर्चा होने लगी है। इसका कारण है केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal की एक टिप्पणी जिसमें उन्होंने इंडियन स्टार्टअप का जिक्र किया है। इस फेहरिस्त में अब Ashneer Grover का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने पीयूष गोयल की टिप्पणी पर तंज कसा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2025 4:53 अपराह्न

Piyush Goyal
Follow Us
---Advertisement---

Piyush Goyal: बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ और को-फाउंडर्स के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। इसका खास कारण है केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल की एक टिप्पणी जिसमें उन्होंने स्टार्टअप का जिक्र कर नसीहत सी दी है। हालांकि, पीयूष गोयल अपने इस टिप्पणी के बाद गूगल से लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं। Zepto CEO आदित पालिचा के बाद शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज व BharatPe के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर ने भी तंज कसा है। रियलिटी चेक का जिक्र कर अश्नीर ग्रोवर ने Piyush Goyal को करारा सा जवाब दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Startups पर टिप्पणी करने वाले Piyush Goyal के लिए Ashneer Grover का तंज

https://twitter.com/Ashneer_Grover/status/1907998809268822039

भारतपे के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “भारत में केवल राजनेताओं को ही ‘रियलिटी चेक’ की आवश्यकता है। बाकी सभी लोग भारत की पूर्ण वास्तविकता में जी रहे हैं। चीन ने भी पहले खाद्य वितरण किया और फिर डीप टेक में विकसित हुआ। उन्होंने जो किया है, उसके लिए आकांक्षा करना बहुत अच्छा है। शायद राजनेताओं के लिए आज के नौकरी सृजकों को डांटने से पहले 20 वर्षों तक 10 फीसदी से ज्यादा आर्थिक विकास दर की आकांक्षा रखने का समय आ गया है। शायद ‘सार्वजनिक चर्चा’ को इतिहास से विज्ञान में बदलने का समय आ गया है! इस स्वस्थ बहस को शुरू करने के लिए मंत्री महोदय का धन्यवाद।” स्टार्टअप पर Piyush Goyal द्वारा की गई टिप्पणी के बाद Ashneer Grover का बयान सुर्खियों में है।

Zepto CEO समेत कई दिग्गजों ने पीयूष गोयल पर साधा निशाना

इस फेहरिस्त में कई नाम हैं जो केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। जेप्टो सीईओ आदित पालिमा हों या इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई, दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सांकेतिक रूप से Piyush Goyal का विरोध किया है। बता दें कि पीयूष गोयल ने Inidan Startups का जिक्र करते हुए स्टार्टअप महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान कहा था कि “देश में कई स्टार्टअप फूड डिलीवरी और बेटिंग ऐप पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जबकि चीन में स्टार्टअप ईवी, बैटरी तकनीक, सेमीकंडक्टर और AI पर काम कर रहे हैं। क्या देश तकनीकी प्रगति के लिए कोशिश करने के बजाय कम वेतन वाली नौकरियों से हम और आप संतुष्ट है। क्या हमें आइसक्रीम या चिप्स बनाना है? दुकानदारी ही करना है। क्या हम सिर्फ डिलीवरी बॉय और डिलीवरी गर्ल बनाने में खुश हैं?” Startups पर पीयूष गोयल की टिप्पणी के बाद सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026