DNP India Hindi

मोदी 3.0 में अन्नदाताओं की हुई बल्ले बल्ले! PM Kisan Yojana के तहत जुड़े 25 लाख से भी अधिक किसान; जल्द मिल सकती है 19वीं किस्त; जानें डिटेल

PM Kisan Yojana

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है, ताकि किसी भी वित्तीय घाटा होने पर सरकार उनकी मदद कर सकें। उन्हीं में से एक योजना है PM Kisan Yojana जिसके तहत किसानों के खाते में हर 4 महीनें पर 2000 रूपये की धनराशि खाते में भेजी जाती है यानि पूरे साल में 6 हजार रूपये। सबसे खास बात है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल शुरू होने के बाद अभी तक 25 लाख से अधिक किसान, पीएम किसान योजना के तहत जुड़े है। इसकी जानकारी खुद हाल ही में कृषि मंत्रालय ने अपने एक्स हैडल पर दी।

PM Kisan Yojana के तहत मोदी 3.0 से जुड़े 25 लाख से अधिक जानकारी

मोदी के तीसरे कार्याकाल के दौरान PM Kisan Yojana के तहत करीब 25 लाख से अधिक नए किसान जुडे है, इसकी जानकारी खुद कृषि मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर दी। “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान देश भर में 1 करोड़ से अधिक किसान और नई सरकार के गठन के 100 दिनों के भीतर 25 लाख से अधिक पात्र किसानों को इस योजना में शामिल किया गया है। यह पहल किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है”।

जल्द मिल सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त

मालूम हो कि PM Kisan Yojana के तहत केंद्र सरकार हर 4 महीने पर लाखों किसानों के खातों में 2000 रूपये की धनराशि ट्रांसफर करती है। बताते चले कि इस योजना की 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में लागू की गई थी। वहीं अब माना जा रहा है कि नए साल के दूसरे महीने यानि फरवरी 2025 में इस योजना के तहत मोदी सरकार अन्नदाताओं के खातों में 19वीं किस्त जमा कर सकती है। हालांकि तारीख को लेकर अभी किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Exit mobile version