---Advertisement---

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त इस तारीख तक आएगी! कहीं कट तो नहीं गया नाम, ऐसे आसानी से करें तुरंत चेक

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा जल्द ही किसानों के खाते में आने वाला है। इससे पहले किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे पहले बेनिफिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। ऐसा करने के बाद अगर आपका नाम इस सूची में है, तो आपको इस योजना की 20वीं किस्त का पैसा जरूर मिलने वाला है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जुलाई 15, 2025 11:49 पूर्वाह्न

PM Kisan Yojana (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: देशभर के किसान पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना से जुड़ा पैसा कब मिलेगा, इसे लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में संभावित तारीख से जुड़ी जानकारी प्रकाशित की गई है। लेकिन इन सबके बीच इस खबर में सटीक जानकारी साझा की जा रही है। इसे अंत तक पढ़ने के बाद आप जान पाएंगे कि PM Kisan 20th installment कब आएगी? जिसके बारे में इस खबर में विस्तार से चर्चा की गई है। ऐसे में पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इस खबर को अंत तक पढ़ें। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह खबर आपके काम आने वाली है।

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब आएगी?

आपको बता दें कि इन दिनों हर किसान यही सोच रहा है कि उन्हें पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा कब मिलेगा। इसे लेकर अंतिम अपडेट यह है कि किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। मालूम हो कि इससे पहले पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का पैसा फरवरी के आखिरी हफ्ते में किसानों के बैंक खातों में आया था। इसलिए कहा जा रहा है कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment जुलाई के अंत में आने वाली है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी की खबरों पर नजर बनाए रखें।

PM Kisan Yojana Beneficiary list में ऐसे करें नाम चेक

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा जल्द ही किसानों के खाते में आने वाला है। इससे पहले किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे पहले बेनिफिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। ऐसा करने के बाद अगर आपका नाम इस सूची में है, तो आपको इस योजना की 20वीं किस्त का पैसा जरूर मिलने वाला है। ध्यान रहे कि अगर आपका नाम लाभ सूची में नहीं है, तो आपको इस योजना का पैसा नहीं मिलेगा।

इसे चेक करने के लिए किसानों को पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर Farmer Corner विकल्प पर जाकर Beneficiary list सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको राज्य, जिला और उप-जिला जैसी डिटेल्स साझा करनी होंगी। साथ ही ब्लॉक और गांव की जानकारी भी देनी होगी। अब स्क्रीन पर PM Kisan Yojana Beneficiary list खुल जाएगी। जिसमें किसान अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Army Agniveer Result 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में इस तारीख को होगा जारी! देखें सबसे पहले कहां कर पाएंगे चेक

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

मार्च 17, 2026

Punjab News

मार्च 16, 2026

Punjab News

मार्च 16, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 16, 2026

Rashifal 17 March 2026

मार्च 16, 2026

कल का मौसम 17 March 2026

मार्च 16, 2026