DNP India Hindi

PM Modi Bihar Visit: विधानसभा चुनाव से पहले NDA का शक्ति प्रदर्शन, सिवान में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा आज; राज्य को देंगे कई परियोजनाओं का गिफ्ट

PM Modi Bihar Visit

PM Modi - फाइल फोटो

PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है, जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सिवान में (PM Modi Bihar Visit) एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि सीवान, सारण, गोपालगंज ये तीनों ही जिलें चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे आरजेडी का गढ़ माना जाता है। PM Modi आज राज्य के कई विकास परियोजनाओं का सौगात देंगे। चलिए आपको बताते है PM Modi Bihar Visit से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

विधानसभा चुनाव से पहले PM Modi Bihar Visit क्यों है खास

मालूम हो कि बीते 3 महीने में पीएम मोदी का ये तीसरा बिहार दौरा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ये दौरा काफी अहम है, क्योंकि इससे पूरे राज्य में एनडीए की ताकत तो दिखेगी ही, साथ ही विपक्ष को भी संदेश देना है, एनडीए का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। हालांकि PM Modi Bihar Visit से पहले बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 11 सवाल पूछ दिए है। सिवान में PM Modi की इस जनसभा की बात करें तो ये सिवान के जसौली गांव में रखी गई है।  वह पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वहीं इस जनसभा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

PM Modi राज्य को देंगे कई परियोजनाओं का गिफ्ट

सीवान में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा केे दौरान प्रधानमंत्री राज्य क कई परियोजनाओं का गिफ्ट देंगे।

सबसे खास बात है कि पिछले 3 महीने में पीएम मोदी के बिहार का ये तीसरा दौरा है और पिछले 20 दिनों में दूसरा दौरा है। पिछली बार पीएम मोदी ने बिहार में एक नए एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था।

Exit mobile version