---Advertisement---

Brunei पहुंचे PM Modi का खास अंदाज! भारी व्यस्तता के बीच पैरालंपिक मेडलिस्ट को लगाया फोन; लोग जमकर कर रहे सराहना

PM Modi Brunei Visit: पीएम नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे के लिए बीते दिन भारत से रवाना हुए थे। इस दौरान वे पहले ब्रुनेई पहुंचे जहां उन्होंने दारुस्सलाम में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भारत और ब्रुनेई के बीच संबंधों को और बेहतर करने की नींव को मजबूत किया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 4, 2024 11:06 पूर्वाह्न

PM Modi Brunei Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Brunei Visit: पीएम नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे के लिए बीते दिन भारत से रवाना हुए थे। इस दौरान वे पहले ब्रुनेई पहुंचे जहां उन्होंने दारुस्सलाम में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भारत और ब्रुनेई के बीच संबंधों को और बेहतर करने की नींव को मजबूत किया। पीएम मोदी ने ब्रुनेई से ही भारी व्यस्तता के बीच भारतीय पैरालंपिक मेडलिस्टों को फोन कर बधाई भी दे दी। पीएम मोदी के इस खास अंदाज को लेकर अब सुर्खियां बन रही हैं और लोग जमकर इसकी सराहना कर रहे हैं। (PM Modi Brunei Visit)

PM Modi का खास अंदाज

भारतीय प्रधानमंत्री अपने खास अंदाज से हर वक्त सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने अपने अलग अंदाज से प्रशंसकों व देशवासियों का दिल जीत लिया है।

पीएम मोदी ने ब्रुनेई में भारी व्यस्तता के बीच ही पैरालंपिक खेल में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को फोन कर बधाई भी दी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि “ब्रुनेई दारुस्सलाम में दिन भर के कार्यक्रमों के बाद हमारे पैरालंपिक चैंपियनों को फोन किया और उन्हें बधाई दी। भारत को हमारे एथलीटों पर गर्व है।” पीएम मोदी के इस खास अंदाज को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

जमकर हो रही सराहना

पीएम मोदी के इस खास अंदाज को लेकर अब जमकर सराहना भी हो रही है। प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका ये कदम कितना बेहतर है। कमेंट सेक्शन में ‘हाइपरटेक्स्ट इंस्टा’ नामक हैंडल से लिखा गया है कि ‘द मैन ऐंड द पावर।’ वहीं ‘चंद्रदेव9382’ नामक इंस्टा हैंडल यूजर भी पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करते हैं और लिखते हैं कि ‘मोदी इज द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया।’ इसके अलावा भी सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026