---Advertisement---

PM Modi In Bilaspur: बिलासपुर में बिल्‍कुल अलग अंदाज में दिखे पीएम मोदी, बोले- ‘जो मैं कहता है वो करके दिखाता हूँ’

PM Modi In Bilaspur: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर हैं। आज शनिवार को भाजपा का प्रमुख चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बिलासपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पार्टी (सरकार) पर कटाक्ष करते हुए कई बड़ी बातें कही।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: सितम्बर 30, 2023 12:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi In Bilaspur: साल के अंत  में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। उनमें से छत्तीसगढ़ एक है। यहां चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर हैं। देखा जाए तो कांग्रेस और बीजेपी पिछले एक साल से यहां चुनावी जनसभा कर रही है। इसी क्रम में भाजपा का प्रमुख चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बिलासपुर में बड़ी जनसभा को आज शनिवार को सम्बोधित किया। यहां पीएम मोदी ने जमकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। बता दें कि  पीएम नरेंद्र मोदी का केवल 15 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा है। आइए जानते है, कि जनसभा में पीएम ने संबोधन में क्या कहा? 

बिलासपुर में पीएम मोदी बोले – ‘कांग्रेस अगर दोबारा सत्ता में आ गई तो प्रदेश को गर्त में पहुंचा देगी’

बिलासपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ देखि गयी। बता दें कि इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पार्टी (सरकार) पर कटाक्ष करते हुए निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अगर दोबारा सत्ता में आ गई तो प्रदेश को गर्त में पहुंचा देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में हर एक योजना में में भ्रस्टाचार हावी है। जनता बेबस और लाचार है। जनता अब कांग्रेस सरकार को हटाकर बीजेपी को लाना चाहती है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी अभी से तैयार हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी जीत का मूल-मंत्र दिया। उन्होंने सबको संगठित रहने के लिए कहा। बता दें कि पीएम ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन कार्य में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे। 

पीएम की बात सुन कांग्रेस में मची खलबली 

बता दें कि आज बिलासपुर में पीएम ने कांग्रेस सरकार पर जुबान से तीखे वार किए। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “जो मैं कहता है वो करके ही दिखाता हूँ।  मोदी का नाम गारंटी है। छत्तीसगढ़ का हर सपना पूरा होगा।  लेकिन यह सब तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होगी।” ऐसे में देखा जाए तो पीएम ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अब देखना होगा कांग्रेस इसका पलटवार कैसे करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Leave a Comment