---Advertisement---

PM Modi ने फ्रांसिसी अखबार को दिया इंटरव्यू, भारतीय अर्थव्यवस्था, चीन और रूस से जुड़े कई सवालों के दिए जवाब

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना हो चुके है। इस यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के एक बड़े अखबार को इंटरव्यू दिया। ‘लेस इकोस’ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 13, 2023 1:45 अपराह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 2:36 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना हो चुके है। इस यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के एक बड़े अखबार को इंटरव्यू दिया। ‘लेस इकोस’ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनके उन्होंने सरलता से जवाब दिए। उन्होंने चीन को लेकर भी भारत का रूपरेखा और रूस से अपनी दोस्ती का जिक्र किया।

2047 तक विकसित देश बनेगा भारत

इंटरव्यू के दौरान PM मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे भारत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान भी भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने कहा, ” मैं भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए एक मजबूत कंधे के तौर पर देखता हूं।” PM मोदी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत के पास वो सब कुछ है, जो एक विकसित देश को चाहिए होता है। ऐसे में भारत आने वाले दिनों में एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभरेगा।

संयुक्त राष्ट्र पर कही ये बात

फ्रांसिसी अखबार को दिया इंटरव्यू में उन्होंने पश्चिमी देशों और ग्लोबल साउथ के बीच भारत को एक ब्रिज बताया। उन्होंने क हा कि, ” ग्लोबल साउथ के अधिकारों को लंबे समय से नकारा गया है, यही वजह है कि इन देशों में इसका दर्द नजर आता है।” इस दौरान PM मोदी ने भारत की आबादी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। ऐसे में भारत को उसकी असली जगह मिलनी चाहिए। PM मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ” संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दुनिया की बात करने का दावा कैसे कर सकता है, जब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश ही इसका स्थायी सदस्य नहीं है। “

भारत की सॉफ्ट पावर का जिक्र

इंटरव्यू के दौरान PM मोदी ने भारत की सॉफ्ट पावर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ” दुनिया के हर कोने के दर्शन पर विचार किया जाना चाहिए और दुनिया तभी तेजी से विकास करती है जब वो पुरानी धारणाओं को छोड़ना सीखती है। ” PM मोदी ने कहा कि भारत के सिनेमा, संगीत और आयुर्वेद चिकित्सा ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि असली मायनों में यही भारत की सॉफ्ट पावर है, जो दुनिया भर के लोगों को भा रही है। उन्होंने भारत को युवाओं की सबसे बड़ी संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि भारत में आज सबसे ज्यादा युवा हैं, जो कई दशकों तक भारत को मजबूत रखेंगे।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले PM मोदी ?

इंटरव्यू के दौरान उनसे रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि भारत का रूख पारदर्शी, स्पष्ट और सुसगंत है। भारत एक न्यूट्रल देश है, जो शांति स्थापित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मैंने युद्ध को लेकर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से कई बार बात की है। उन्होंने कहा कि ये युग युद्ध का नहीं है। ये समय अपने-अपने देशों के विकास का है, जो हमें भविष्य में अपनी पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत करके इस मसले का हल करना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों से भारती की दोस्ती का जिक्र भी किया।

चीन के मोर्चे पर दिया ये जवाब

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने चीन के मोर्चे पर भी जवाब दिया। उनसे पूछ गया, ” आखिर चीन क्यों भारत की सीमाओं पर अपनी ताकत बढ़ा रहा है, क्या उसे कोई खतरा है ? जिसके जवाब में PM मोदी ने कहा कि भारत एक शांतिशील देश है। इतिहास के पन्नों में भारत ने कभी भी युद्ध की पहल नहीं की है, न ही किसी देश पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत तेजी से एशिया के लीडर के रूप में उभरा है, जो चीन को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय कानून और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। लेकिन, चीन ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी हरकत का जवाब कड़े लहजे में दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026