---Advertisement---

PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू से प्राइवेट बातचीत करेंगे पीएम मोदी! 9 साल बाद इजयारल दौरे ने बढ़ाई PAK-चीन की बेचैनी; दुनिया हैरान

PM Modi Israel Visit: भारतीय प्रधानमंत्री 9 साल बाद इजरायल दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मेजबान पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से उनकी खास बातचीत होनी है। दुनिया की नजरें पीएम मोदी के इस दौरे पर टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2026 11:31 पूर्वाह्न

PM Modi Israel Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Israel Visit: राजधानी तेल अवीव आज हाई अलर्ट पर है। अब से कुछ ही क्षणों बाद पीएम मोदी का हवाई जहाज तेल अवीव में स्थित एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बेताब हैं। खबर है कि तेल अवीव पहुंच कर पीएम मोदी नेतन्याहू संग प्राइवेट बातचीत करेंगे।

इससे पूर्व 2017 में पीएम मोदी इजरायल दौरा पर गए थे। उसके बाद ईजरायल-हमास के बीच युद्ध हुआ। स्थितियां पूर्णत: बदल गईं। यही वजह है कि चीन-पाकिस्तान समेत दुनिया के तमाम देश पीएम मोदी के इजरायल दौरे से हैरान हैं। दुनिया की नजर आज तेल अवीव में दो दिग्गजों की मुलाकात पर टिकी है।

9 साल बाद इजरायल दौरे पर PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी आज 9 साल बाद इजरायल की राजधानी तेल अवीव पहुंचेंगे। इससे पूर्व वे 2017 में इजरायल गए थे। पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर तेल अवीव अलर्ट पर है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बेताब हैं। तेल अवीव पहुंचने के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री प्राइवेट बातचीत करेंगे।

तेल अवीव में होने वाली इस बातचीत में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसमें रक्षा डील, बदलता वैश्विक समीकरण व अन्य तमाम मुद्दे शामिल हैं। पीएम मोदी इजरायल दौरे पर पहुंचकर मेजबान देश की संसद को भी संबोधित करेंगे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इससे इतर भारत-इजरायल के बीच फ्री ट्रेड डील (एफटीए) पर जारी वार्ता को भी गति मिल सकती है।

पीएम मोदी के आधिकारिक दौरे ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की बेचैनी!

राजधानी तेल अवीव पहुंचकर पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर सुर्खियों का विषय बनेंगे। इससे पूर्व भारत के दो पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान पर नजरें टिकीं हैं। पीएम मोदी के इस दौरे पर संभव है कि भारत-इजरायल के बीच ड्रोन डील पर बात बने। इस दौरान दोनों देश ड्रोन की खरीद और ज्वाइंट मैन्युफैक्चरिंग समेत कई अहम रक्षा समझौते पर कदम बढ़ा सकते हैं।

इससे इतर भारत-इजरायल के बीच आयरन डोम डिफेंस सिस्टम पर भी बातचीत बन सकती है। इससे भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ेगी जो निश्चित तौर पर दुश्मनों के लिए चिंता का विषय है। चीन और पाकिस्तान इसमें प्रमुख हैं। दोनों देश भारत को नुकसान पहुंचाने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि भारत का मजबूत होता कद पड़ोसियों के लिए बेचैनी का कारण है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026