---Advertisement---

PM Modi ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी आधारशिला, होंगे हाईटेक वेटिंग रूम, फ्री इंटरनेट

PM Modi: भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेलवे में हजारों -लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हुई नजर आ रही है। ‌ऐसे में आपको बता दें कि, 6 ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 6, 2023 1:08 अपराह्न | Updated: अगस्त 6, 2023 2:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेलवे में हजारों -लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हुई नजर आ रही है। ‌ऐसे में आपको बता दें कि, 6 अगस्त रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। इसके जरिए देशभर में फैले 508 रेलवे स्टेशनों का पूर्ण विकास किया जाएगा। इन 508 रेलवे स्टेशनों में से 490 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों में फैले हैं। वही 18 रेलवे स्टेशन केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

हाईटेक वेटिंग रूम और फ्री इंटरनेट की सुवधाएं

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि, इन रेलवे स्टेशनों पर हाईटेक वेटिंग रूम होंगे। वही सभी स्टेशनों पर फ्री इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, दुनिया में साउथ अफ्रीका, यूक्रेन, स्वीडन, यूके जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है भारत ने अकेले 9 साल में रेल ट्रैक बनाए हैं। देश का लक्ष्य है कि सुलभ और सुखद भी हो। प्लेटफॉर्म पर बैठने के लिए अच्छे वेटिंग रूम बनाए जा रहे हैं। हजारों स्टेशन पर मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि, भारत अब विकास के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि, भारत अब अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।

25000 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि, 1300 स्टेशनों में से 508 अमृतकाल स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। इस योजना के लिए 25000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, दुनिया भर में भारत की साख बढ़ रही है। पीएम मोदी आगे कहते हैं कि, “मैं अमृत काल के प्रारंभ में इस ऐतिहासिक काम के लिए रेल मंत्रालय की सहारा ना करता हूं और सभी देशवासियों को बधाई देता हूं आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है।”

इन राज्यों के स्टशनों का होगा पुनर्वि

इन 508 स्टेशनों में से 55 उत्तर प्रदेश के स्टेशन होंगे , वही 55 राजस्थान के भी शामिल है। महाराष्ट्र में 44, बिहार में 49, वेस्ट बंगाल में 37, असम में 32, मध्य प्रदेश में 34, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, कर्नाटक में 13, 15 हरियाणा के और 3 रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के शामिल हैं। 3 त्रिपुरा के और 1-1 हिमाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड के हैं। इसके अलावा, दिल्ली के 5, चंडीगढ़ के 8, जम्मू-कश्मीर के 3, पुदुचेरी के 1 रेलवे स्टेशन शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026