---Advertisement---

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर बोले PM Modi- ‘हमने धरती पर संकल्प लिया था, आज चांद पर उसे पूरा किया’

Chandrayaan-3: भारत ने चांद पर ऐतिहासिक कदम रख दिया है। इस सफलता पर PM मोदी ने ISRO और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 23, 2023 7:00 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 10:19 पूर्वाह्न

Chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: भारत ने चांद पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने बुधवार (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट चांद की सतह पर कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिं करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

भारत की इस ऐतिहासिक विजय के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। PM मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से वचुर्अल माध्यम के जरिए ISRO केंद्र से जुड़े। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ISRO और देशवासियों को बधाई दी।

‘भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण’

PM ने इस पल को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने ISRO के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर कहा, “जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। यह नए भारत की सुबह है।”

‘आज हमारा संकल्प पूरा हुआ’

PM मोदी ने आगे कहा कि आज हमारा संकल्प पूरा हुआ। हमने धरती पर संकल्प लिया था और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा था। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं। इसके लिए मैं ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।

‘यह सफलता पूरी मानवता की है’

PM मोदी ने आगे कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है। उन्होंने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। PM मोदी ने आगे कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है।

‘अब बच्चे कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर के’

उन्होंने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक गर्व के भर उठा है। ये पल इतिहास में दर्ज हो चुका है और मैं बहुत खुशनसीब हूं की मुझे इस पल का गवाह बनने का मौका मिला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026