---Advertisement---

‘हमारी नियत की खोट..,’ लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर PM Modi का दमदार भाषण, इशारों-इशारों में विपक्ष के दावों को किया धराशायी

महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए PM Modi ने विपक्षी दावों को धराशायी कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई पहलुओं पर सांसदों को स्पष्ट करते हुए बिल का समर्थन करने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 16, 2026 6:19 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: देश के विभिन्न हिस्सों में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल के साथ विपक्ष के अपने तर्क हैं। जहां सरकार बिल के समर्थन में तर्क पेश कर रही है, तो वहीं विपक्ष कुछ खामियों के साथ अपनी मांग रख रहा है।

इसी बीच लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन सामने आया है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर अपना पक्ष रखते हुए विपक्ष के दावों को धराशायी कर दिया। दमदार ढ़ंग से लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल की वकालत की है। आपको उनके संबोधन के अंश बताते हैं।

महिला आरक्षण बिल को लेकर PM Modi का संबोधन!

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर अपना पक्ष रखते हुए पीएम मोदी ने सदन के सदस्यों को संबोधित किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि “हमारी नीयत की खोट, देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। मैं आज आप सभी से यह अपील करने आया हूं कि इसे राजनीति के तराजू पर न तौलें। आज पूरा देश, विशेषकर नारी शक्ति, हमारे फैसलों को जरूर देखेगी, लेकिन फैसलों से कहीं ज्यादा वे हमारी मंशा को देखेंगी।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “यदि ‘गारंटी’ शब्द की आवश्यकता हो, तो मैं ‘गारंटी’ शब्द का प्रयोग करता हूँ। यदि आप किसी वादे की बात करते हैं, तो मैं ‘वादा’ शब्द का प्रयोग करता हूँ। यदि तमिल में इससे बेहतर कोई शब्द है, तो मैं उसका प्रयोग करने के लिए भी तैयार हूx। यदि इरादा स्पष्ट है, तो हमें शब्दों के साथ खिलवाड़ करने की आवश्यकता नहीं है।”

सदन में परिसीमन का भी जिक्र हुआ। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि “मैं सदन के सभी सदस्यों से यह भी कहना चाहता हूं कि हमें किसी भ्रम या अहंकार में नहीं जीना चाहिए। मैं ‘हम’ शब्द का प्रयोग कर रहा हूं, मैं ‘मैं’ और ‘आप’ के संदर्भ में नहीं बोल रहा हूं। हमें इस भ्रम में नहीं जीना चाहिए कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। यह उनका अधिकार है और हमने इसे कई दशकों तक रोक रखा है और आज हमारे पास इस पाप से मुक्त होने का अवसर है।”

विपक्षी दावों को धराशायी कर पीएम मोदी ने खोला मोर्चा 

केन्द्र की राजनीति में उबाल के बीच विपक्ष सत्तारुढ़ एनडीए पर कई गंभीर आरोप लगा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने उनके सभी दावों को धराशायी कर दिया है।

लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “इसका अगर विरोध करेंगे तो राजनीतिक लाभ मुझे होगा। लेकिन साथ चलेंगे तो किसी को भी नहीं होगा। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, जैसे ही यह पारित हो जाएगा, मैं एक विज्ञापन छापने के लिए तैयार हूं और आप सभी को धन्यवाद दूंगा। मैं सभी की तस्वीरें भी छपवाऊंगा। आपको क्रेडिट लेने की परवाह है? क्रेडिट लें। मैं आपको क्रेडिट का ब्लैंक चेक देने के लिए तैयार हूं।”

तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “हर किसी के अपने राजनीतिक कारण होते हैं, और हार का डर थोड़ा चौंकाने वाला है। लेकिन हमारे देश में, जब भी कोई शुभ अवसर आता है, बुरी नजर से बचाव के लिए ‘काला टीका’ लगाना प्रथा है। इसीलिए हमारे यहां ‘काला टीका’ लगाने की परंपरा है।” पीएम मोदी के इस संबोधन और तंज की जमकर चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 31, 2026

Punjab News

मई 31, 2026

Punjab News

मई 31, 2026

Rashifal 1 June 2026

मई 31, 2026

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026