---Advertisement---

महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन समारोह में PM Modi का जोरदार भाषण, कहा ‘भारत दुनिया की तीसरी..’, जानें डिटेल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर है। जहां उन्होंने 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट सौंपे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2024 3:29 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर है। जहां उन्होंने 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट सौंपे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी। इस दौरान उन्होंन विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने महिलाओं की जमकर तारीफ और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनका महत्वपूर्ण योगदान बताया ।

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है

लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि आपने सुना होगा कि “भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। हालांकि, कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। महिलाएं हर घर की समृद्धि की गारंटी देती हैं और हालांकि, महिलाओं के लिए मदद की गारंटी देने वाला कोई नहीं था। महिलाओं के पास उनके नाम पर संपत्ति नहीं थी, और अगर उन्हें बैंक से ऋण लेना होता था, तो वे इसका लाभ नहीं उठा पाती थीं अपना छोटा सा व्यवसाय खड़ा नहीं कर पा रही थीं। हमने साल-दर-साल महिलाओं के हित में फैसले लिए।

पहले देश की करोड़ों बहनों के पास अपने नाम पर कोई संपत्ति नहीं थी, अगर उन्हें बैंक से ऋण लेना पड़ता था। ऐसे में वे कोई भी छोटा-मोटा काम करना भी चाहें तो नहीं कर पाते, इसलिए आपके इस भाई ने, आपके बेटे ने ठान लिया कि कोई बात नहीं होता है, मैं अपने देश की माताओं, बहनों और बेटियों की हर मुश्किल को कम करूंगा। इसलिए मोदी सरकार ने महिलाओं के हित में एक के बाद एक फैसले लिए है”।

किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया

उन्होंने आगे कहा कि “मैं आज आपको चुनौती देता हूं कि “पिछली सरकारों के सात दशकों को एक तरफ रख दीजिए और मोदी सरकार के 10 साल को दूसरे पैमाने पर रख दीजिए। मोदी सरकार ने देश की बहनों-बेटियों के लिए जितना काम किया है। आज़ादी के बाद किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया”।

माताओं, बहनों की सुरक्षा देश की प्राथमिकता

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि “माताओं, बहनों और बेटियों की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी देश की प्राथमिकता है। मैंने इस मुद्दे को लाल किले से बार-बार उठाया है।’ आज देश का कोई भी राज्य हो, मैं अपनी बहनों-बेटियों का दर्द और गुस्सा समझता हूं। मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल, हर राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध एक अक्षम्य पाप है। जो भी दोषी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए.’ उनकी किसी भी रूप में मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

अस्पताल हो, स्कूल हो, सरकार हो या पुलिस व्यवस्था, जिस भी स्तर पर लापरवाही हो, सभी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। संदेश ऊपर से नीचे तक बहुत स्पष्ट रूप से जाना चाहिए। यह पाप अक्षम्य है. सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन जीवन की रक्षा करना और महिलाओं की गरिमा की रक्षा करना एक समाज और एक सरकार के रूप में हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026