---Advertisement---

विपक्ष की बैठक पर PM Modi का तंज, कहा- ‘बेंगलुरु में हो रहा भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन, देश भर के करप्ट लोग जुटे’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन बताया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में आज देश भर के करप्ट नेता जुटे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 18, 2023 12:06 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: राजनीति के लिहाज से आज (18 जुलाई, मंगलवार) का दिन काफी बड़ा है। एक ओर बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक हो रही है। जबकि, दूसरी तरफ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर NDA ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। दोनों ही बैठक काफी अहम मानी जा रही हैं, जहां लोकसभा चुनाव की रणनीति और रोड मैप पर चर्चा की जाएगी। दोनों बैठकों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

विपक्ष की बैठक पर PM Modi का तंज

विपक्ष पिछले दो महीनों से एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। ये विपक्ष की दूसरी बैठक है, जिस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसा है। उन्होंने इस बैठक को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन बताया है। उन्होंने कहा कि देश भर के भ्रष्टाचारी आज बेंगलुरु में जुटे हैं। जहां वे भ्रष्टाचार की आगामी रणनीति तय करने वाले हैं।

‘जमानत पर बाहर है पूरा परिवार’

दरअसल, PM मोदी वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। तभी उन्होंने विपक्ष का जिक्र करते हुए कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ”देश के लोग कहते हैं कि ये ‘कट्टर भ्रष्टाचार सम्मेलन’ है। इस बैठक की एक और खासियत ये है कि अगर कोई करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर है, तो उन्हें बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यदि पूरा परिवार जमानत पर बाहर है, तो वे अधिक सम्मानित हैं। यदि कोई किसी समुदाय का अपमान करता है और अदालत द्वारा दंडित किया जाता है, तो वह सम्मानित होता है।”

’24 के लिए एक हुए 26 दल’

PM मोदी ने आगे कहा “आज देश की जनता ने तय कर लिया है कि हमें 2024 में वापस लाना है। इसलिए जो लोग भारत की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने अपनी दुकानें खोल ली हैं। 24 के लिए 26 होने वाले राजनीतिक दलों पर ये बड़ा फिट बैठता है। गाना तो कोई और गा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। लेबल किसी और चीज का लगा है, लेकिन प्रोडक्ट किसी और का है। इनकी दुकानों पर जातिवाद का जहर और जबरदस्त भ्रष्टाचार की गारंटी है। अब, वे बेंगलुरु में जुटे हैं। “

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026