---Advertisement---

PM Modi: ‘जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे आज वह मलबे…’ क्या पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों की तरफ था इशारा? जानें पूरी डिटेल

PM Modi ने राजस्थान में आज एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2025 7:09 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: पीएम मोदी ने राजस्थान में आज एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। मालूम हो कि Operation Sindoor के सफल होने के बाद पूरी दुनिया भारतीय सेना का लोहा मान रही है। वहीं राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने साफ कर दिया कि वह आतंक के खिलाफ रूकने वाले नहीं है। वहीं पीएम मोदी की एक लाइन तेजी से वायरल हो रही है, जहां पर कहते हुए नजर आ रहे है कि “जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे आज वह मलबे के ढेर में दबे हुए है”, जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया कि क्या प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों की तरफ इशारा किया था। चलिए आपको बताते है भाषण की प्रमुख बातें।

पाकिस्तान को भारत के खून से खेलने की कीमत चुकानी पड़ेगी – PM Modi

जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि “पाकिस्तान को भारत के खून से खेलने की कीमत चुकानी पड़ेगी। यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई भी ताकत हमें इस संकल्प से हिला नहीं सकती। पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान ने बीकानेर के नल एयरपोर्ट पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए। पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस सीमा के उस पार है। कोई नहीं जानता कि यह फिर कब काम करेगा। यह आईसीयू में है।

भारतीय सेना के हमले ने इसे तबाह कर दिया है। पाकिस्तान के साथ न तो व्यापार होगा और न ही बातचीत। सिर्फ पीओके पर बातचीत होगी। पाकिस्तान को भारत का पानी नहीं मिलेगा। उन्हें भारत के खून से खेलने की कीमत चुकानी पड़ेगी। यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई भी ताकत हमें इस संकल्प से हिला नहीं सकती।”

जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे आज वह मलबे के ढेर में दबे हुए है – पीएम मोदी

जनसभाओं को संबोधित करते हुए PM Modi ने आगे कहा कि “जो सिन्दूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है, जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है, जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज घरों में पड़े हैं। जो अपने हथियारों पे घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं। मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन लहू गरम होता है। मोदी की नाक में, लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है।

पाकिस्तान भारत से सीधी लड़ाई में कभी नहीं जीत सकता। इसलिए वह भारत के खिलाफ आतंकवाद को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है। आजादी के बाद दशकों तक यह चलता रहा। पाकिस्तान ने आतंकवाद फैलाया, निर्दोष लोगों को मारा और आतंक का माहौल बनाया”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026